40 साल के शख्स ने एकतरफा प्यार में 25 वर्षीय गर्भवती महिला को जिंदा जलाया, फिर खुद भी झुलस गया
राजकोट। गुजरात में राजकोट के गांधीग्राम पुलिस थाना क्षेत्र में एक शख्स ने महिला को आग लगा दी। उसके बाद खुद भी आग में झुलस गया। थाने के निरीक्षक वी वी ओबेडारा ने बताया कि मामला प्रेम-प्रसंग का है। यहां बुधवार को चेतन पालन नाम के शख्स ने एकतरफा प्रेम के चलते 25 वर्षीय गर्भवती महिला को आग के हवाले कर दिया। वह महिला उसकी रिश्तेदार थी। चेतन 40 साल का है।

महिला के घर आया और पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी, खुद भी झुलसा
जिस वक्त चेतन ने महिला को आग लगाई, तभी वह खुद भी झुलस गया। दोनों को राजकोट के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। शख्स के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। गांधीग्राम पुलिस थाने के निरीक्षक वी वी ओबेडारा के मुताबिक, वे दोनों 70 फीसद तक झुलस गये हैं और दोनों की हालत गंभीर है। अस्पताल में दोनों का इलाज चल रहा है।

हाथ धोकर पीछे पड़ गया था चेतन
महिला के करीबियों से पूछताछ में पता चला है कि चेतन पिछले कुछ वर्षों से हाथ धोकर उसके पीछे पड़ गया था। महिला ने अपने पति को उसकी शिकायत की तो पति ने चेतन को डांट भी लगाई और एक दूसरे के घर आना-जाना भी बंद कर दिया था। मगर, कल वह पूरी तैयारी के साथ महिला के आवास पर आया और अचानक पेट्रोल छिड़क दिया। बाद में पकड़कर आग लगा दी।

जलाकर बोला—मुझसे रुपए ऐंठ रही थी वो
वहीं, अपना बचाव करते हुए चेतन का कहना है कि उक्त महिला ने उससे रुपए ऐंठे थे। इसलिए यह हरकत की। हालांकि, पीड़ित महिला के पति ने अपनी पत्नी की बात का समर्थन करते हुए चेतन के आरोपों को खारिज किया है। जिसके चलते पुलिस आगे की जांच में जुटी है।
बता दें कि, कुछ इसी तरह की गुजरात में ही एक और वारदात हुई थी। जिसमें मोरबी के विशीपरा क्षेत्र में एक शख्स ने 25 साल की विवाहिता से रेप कर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद वह विवाहिता की मां से जाकर बोला, 'मैंने तुम्हारी बेटी को गला दबाकर मार दिया, उसकी लाश भी जलाकर राख कर दी है।'
यह सुनकर मृतका (विवाहिता) की मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने फौरन पुलिस में शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने हत्यारोपी को अरेस्ट कर लिया। हत्यारोपी की पहचान रविभाई दलवाड़ी के रूप में हुई।












Click it and Unblock the Notifications