VIDEO: कुत्ते के मुंह से छुड़ाई गई बच्ची की हालत में सुधार, अस्पताल पहुंचे CM रूपाणी ने किया यह वादा

राजकोट. कुछ दिनों पहले गुजरात में राजकोट के महिका-ठेबचड़ा इलाके में क्रिकेट खेलते युवकों को कुत्ते के मुंह में एक नवजात बच्ची मिली थी। युवकों ने कुत्ते से छीनकर उस बच्ची को अस्पताल भिजवाया था। बच्ची को किसी ने छुरा मारकर फेंक दिया था और उसके शरीर पर कई जख्म थे। डॉक्टरों ने सावधानी से सर्जरी करते हुए बच्ची की जान बचाई। जिस दिन बच्ची को कुत्ता मुंह में दबाए लेकर जा रहा था, वह तब महज 4 दिन की थी। अब उसके सकुशल होने की खबर मिलने पर राज्य के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी खुद उसे देखने अस्पताल पहुंच गए।

Recommended Video

    VIDEO: कुत्ते के मुंह से छुड़ाई बच्ची की हालत में सुधार, अस्पताल पहुंचे CM रूपाणी ने किया यह वादा
    डीएम-सीएम देखने पहुंचे लावारिस बच्ची को

    डीएम-सीएम देखने पहुंचे लावारिस बच्ची को

    विजय रूपाणी ने डॉक्टरों से मासूम बच्ची की हालत जानी और उसे सभी तरह की मदद मुहैया कराने का वादा किया। मुख्यमंत्री रूपाणी से पहले शहर के पुलिस कमिश्नर और जिला कलेक्टर भी अस्पताल में उक्त बच्ची को देखने पहुंचे थे। जिलाधिकारी ने मासूम के इलाज का खर्च उठाने की घोषणा की तो पुलिस कमिश्नर ने भी बच्ची को 'अंबे' नाम दिया।

    अब उसकी हालत स्थिर

    अब उसकी हालत स्थिर

    अस्पताल की डॉ. दिव्या ने बताया कि, यहां लाए जाने पर बच्ची की पीठ पर कई घाव और मुंह में मिट्टी थी। जिसके चलते वह ठीक से सांस भी नहीं ले पा रही थी। लेकिन अब उसकी हालत स्थिर है। एक डॉक्टर ने कहा कि, बच्ची को कुत्ते से बचाकर अस्पताल भिजवाने वाले युवकों ने अच्छा काम किया।

    बेबी कवर में ढंककर किया गया था इलाज

    बेबी कवर में ढंककर किया गया था इलाज

    वहीं, पीडियाट्रिक सर्जन जयदीप गणात्रा ने बताया कि बच्ची पर धारदार हथियार के 15 से 20 घाव थे। जब हमने इलाज शुरू किया तो उसकी बगल और पीठ के हिस्से पर जो घाव के निशान थे वह छुरे के थे। बच्ची के मुंह में धूल भी भरी हुई थी, जिसे साफ किया गया और फिर बेबी कवर में ढंककर इलाज शुरू किया गया।

    बुधवार के दिन इस हाल में मिली थी बच्ची

    बुधवार के दिन इस हाल में मिली थी बच्ची

    संवाददाता ने बताया कि, बच्ची बुधवार के दिन महिका और ठेबचड़ा के बीच खुले मैदान में क्रिकेट खेलने जा रहे युवकों को मिली थी। उन युवकों को बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी थी, जिसके बाद उन्होंने देखा कि एक कुत्ता अपने दांतों में बच्ची को दबाकर को ले जा रहा था। युवकों ने पत्थर मारकर कुत्ते को भगाया और बच्ची के बारे में एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस उसे लेकर तत्काल नजदीक के सरकारी अस्पताल लेकर गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+