गुजरात: बैन के बावजूद शराब बेचने आ गया बुटलेगर तो लोगों ने पेड़ से बांध दिया, देखें वीडियो
Gujarat News, मोरबी। गुजरात के मोरबी में देशी शराब बेच रहे एक शख्स की स्थानीय लोगों ने पिटाई कर दी। लोगों ने उसे पकड़कर पेड़ से बांध लिया और जमकर बेइज्जती की। वह गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन उसे काफी देर तक नहीं छोड़ा गया। इस घटना का बाकायदा एक वीडियो बनाया गया और फिर उसे शोसल साइट्स पर पोस्ट किया जाने लगा। जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया।

बता दें कि, जिले की सिरामिक फैक्ट्रियों में कई परप्रांतीय लोग काम के लिए आते हैं, जहां कई शराब विक्रेता उनको देशी शराब सप्लाई करने के लिए एक्टिव हैं। बीते रोज मोरबी के खिजड़िया गांव में एक शख्स खेतों में मजदूरी करते लोगों को देशी शराब बेच रहा था। तभी कुछ लोगों ने उसको पकड़कर खंभे से बांध दिया। बाद में जमकर उसकी पिटाई की गई। वह बुटलेगर था।
लोगों ने उस पर यह आरोप भी लगाए कि उसने कूड़ा फेंकने जा रही महिलाओं के सामने ही अपने सारे कपड़े उतार दिए थे। जिसके चलते गांववाले उसे पीटने लगे।
गुजरात में है शराब पर पाबंदी
गुजरात में शराब की पाबंदी है। इस पर कड़ा अमल करने के लिए हाल ही में खुद डीजीपी शिवानंद झा ने आदेश दिए हैं। लेकिन ज्यादातर शहरों और गांवो में आज भी देशी शराब का कारोबार खुलेआम चल रहा है। महिलाओं का कहना है कि पुलिस दो दिन ड्राइव करने के बाद आंख और कान बंद करके बैठ गई है। इसी दौरान एक बुटलेगर शराब बेचने आ गया।












Click it and Unblock the Notifications