गुजरात में सिपाहियों ने दिखाई दबंगई, युवक को भरे चौक पकड़कर मारीं लाठियां, वीडियो वायरल
Gujarat News in hindi, राजकोट। गुजरात में पुलिस की दबंगई से जुड़ा एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों ने इसे सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। इस वीडिया में दिख रहा है कि एक युवक को भरे चौक में लाठियों से पीटा जा रहा है। सिपाही उसे पीट रहे हैं और बिग्रेड के जवान उसे पकड़े हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, यह वीडियो शहर के भद्र विस्तार माने जाने वाले इन्दिरा सर्कल का है। पुलिस के सिपाही किस युवक को पीट रहे हैं, ये अभी पता नहीं चल पाया है। हालांंकि, वीडियो को देखकर लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या पुलिस ओर ट्रैफिक वार्डन को किसी को मारने की छूट है। अगर इस तरह से पुलिस सजा देगी तो कोर्ट कचहरी का क्या काम? ऐसे सवाल भी लोगों में उठ रहे हैं।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि भरे चौक में युवक को पीटा जा रहा है। लाठी खाकर भी वह हिल न पाए इसलिए दो ब्रिगेड के जवान उसे पकड़े हुए हैं। इसके बाद वर्दी में एक साहब फिर से लाठी घुमाते हैं। साथ ही ब्रिगेड के कुछ जवान जिनको सिर्फ पुलिस की मदद के लिए रखा गया है, वो भी हाथ साफ करते हैं। फिर इस युवक को पुलिस जीप में बिठाकर ले जाया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications