कच्छ बॉर्डर के रास्ते हिंदुस्तान में घुसता पाकिस्तानी घुसपैठिया BSF ने दबोचा, उम्र 25 साल बताई

Gujarat News, भुज। गुजरात में इं​टरनेशनल बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिया धर दबोचा है। यह पाकिस्तानी कच्छ के रास्ते हिंदुस्तान में दाखिल होने की फिराक में था। पिलर नंबर-1015 के पास गश्ती के दौरान जवानों की नजर उस पर पड़ी। घेरकर उसे पकड़ लिया गया।

Pakistani intruder nabbed by BSF in Gujarats Kutch border

पूछताछ में उसने अपना नाम मोहम्मद अली बताया है। उसकी उम्र लगभग 25 वर्ष है। बीएसएफ की 37 बटालियन के जवानों ने उसे फेंसिंग लाइन से एंट्री करते वक्त पकड़ा। अब उसे बालासर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। जहां उससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि बीते रोज शाम को वह पाकिस्तान से इधर आया था।

Pakistani intruder nabbed by BSF in Gujarats Kutch border

कच्छ के सीमावर्ती गांवों में बॉर्डर सिक्योरटी फोर्स (BSF) इससे पहले भी कई पाकिस्तानी घुसपैठियों को दाखिल होते पकड़ चुकी है। बॉर्डर सिक्योरटी फोर्स आमजन की मदद से दुश्मन की हर गतिविधि पर नजर रखे हुए है। इसी महीने की शुरूआत में भी पिलर नं-1050 के आसपास पेट्रोलिंग में जवानों को एक संहेदास्पद शख्स दिखा था, जिसे चारों ओर से घेर लिया गया। पकड़े जाने पर उसने कुबूला कि वह पाकिस्तानी है।

पढ़ें: जासूसी में तल्लीन पाक, BSF देख 250 गांवों के सरपंच बोले- वतन की हिफाजत करने वालों के साथ हम भी पूरे चौकस हैं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+