गुजरात: लाठीदड में मृत मिले महिला समेत 4 मजदूर, बेहोश युवक को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया

बोटाद। गुजरात में बोटाद जिले के लाठीदड गांव में एक महिला के साथ 4 श्रमिकों के शव संदिग्ध हालत में मिले। शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस आई। पुलिस ने घटनास्थल से चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बोटाद सोनावाला अस्पताल भेजा। वहीं, पुलिस को पास में एक युवक बेहोश मिला। जिसे भी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस का कहना है कि, उक्त युवक से घटना के संबंध में जानकारी मिल सकती है, उपचार के बाद उसके बयान लिए जाएंगे। साथ ही खेत के मालिक से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Mysterious Death Of Five workers at botad district of gujarat

अभी यह पता नहीं चल सका है कि, श्रमिकों की मौत किस वजह से हुई। संवाददाता के अनुसार, बोटाद के लाठीदड गांव में स्थित अमृतभाई प्रभुभाई पटेल के खेत से छोटा उदेपुर जिले के कंठमूडवा गांव की चार श्रमिकों के शव मिले थे, जबकि वहीं एक युवक बेहोश अवस्था में पाया गया। मृतकों में एक शव महिला का है। बेहोश युवक को बोटाद सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है और चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Mysterious Death Of Five workers at botad district of gujarat

चारों की मौत को लेकर कई आशंकाएं जताई जा रही हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, यह रिपोर्ट के बाद स्पष्ट हो पाएगा कि उनके साथ क्या हुआ था। बहरहाल, पुलिस बेहोश युवक के होश में आने का इंतजार कर रही है। उससे पूछताछ के बाद भी कुछ जानकारी सामने आने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+