राजकोट: ऑनलाइन पोकर खेलकर गंवाए 78 लाख रुपए, उठाया खौफनाक कदम
राजकोट। गुजरात के राजकोट में एक शख्स ने ऑनलाइन पोकर गेम में 78 लाख रुपए गंवा दिए। इसके बाद इलाके के कुएं में कूदकर जान दे दी। रविवार को शख्स का शव पानी में उतराता मिला। पुलिस को घर से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा है कि उसने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से पोकर खेलने के लिए 78 लाख रुपए उधार लिए थे।

रविवार को 39 साल के क्रुनाल मेहता का शव मोटा मावा इलाके में एक कुएं में उतराता मिला। पुलिस निरीक्षक विक्रम वंजारा ने बताया कि जांच से पता चला है कि क्रुनाल ने अपने मोबाइल फोन पर पोकर गेम खेलते हुए 78 लाख रुपए गंवा दिए थे। उसके घर से एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें उसने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से पोकर खेलने के लिए 78 लाख रुपए उधार लेने की बात लिखा है।
पुलिस ने बताया कि क्रुनाल ने मोबाइल गेमिंग ऐप पर अपने बैंक खाते का विवरण साझा किया था। उसकी मौत के बाद उसके भाई को बैंक लेनदेन विवरणों के बारे में एक ई-मेल मिला। ई-मेल में उन्हें पता चला कि लगातार कई गेम हारने के चलते उसके खाते से पैसे कटे। पुलिस का कहना है साइबर सेल भी मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications