क्रिकेट खेलते समय अचानक पड़ा दिल का दौरा, व्यक्ति की मौत
गुजरात के राजकोट में एक 45 वर्षीय व्यक्ति की क्रिकेट खेलते वक्त मौत हो गई है। डॉक्टरों ने बताया कि व्यक्ति को दिल का दौरा पड़ा था, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई

गुजरात में 45 वर्षीय व्यक्ति की क्रिकेट खेलते हुए मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार गुजरात के राजकोट में रविवार को मयूर अपने दोस्तों के साथ शास्त्री मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे, इसी दौरान उनको दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई। क्रिकेट खेलने के दौरान मयूर थोड़ा असहज हुए और जमीन पर बैठ गए, कुछ ही देर में वह जमीन पर गिर पड़े। जिसके बाद उनके दोस्त उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार मयूर ज्वेलरी बेचने का काम करते थे, वह परिवार में कमाई करने वाले एकमात्र व्यक्ति थे। वह किसी भी तरह का कोई नशा भी नहीं करते थे। गौर करने वाली बात है कि गुजरात में पिछले 15 दिनों में यह 8वां मामला है, जब दिल का दौरा पड़ने से किसी की मौत हुई है।












Click it and Unblock the Notifications