लोकसभा चुनाव 2019: राजकोट में कांग्रेस ने पटेल को लड़ाना चाहा चुनाव, उन्होंने कर दिया मना

Gujarat News in Hindi, राजकोट। सत्ताधारी पार्टी भाजपा गुजरात में लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा में जुटी हुई है। राजकोट सीट पर भाजपा ने मोहन कुंडारिया को उमीदवार घोषित किया है। इधर, समर्थकों ने खोड़लधाम के अध्यक्ष नरेश पटेल व उनके पुत्र शिवराज के भी पोस्टर लगवा दिए। इन पोस्टर्स के जरिए, शिवराज की राजकोट से दावेदारी जताई गई।

lok-sabha-elections-2019-clash-on-rajkot-seat-tickets

शिवराज पाटिल के समर्थक अपने नेता के समर्थन में एकजुट होने लगे। समर्थकों ने शहरभर में शिवराज के पोस्टर लगाने शुरू कर दिए। जिन पर लिखा था-''राजकोट से भाई आ रहे हैं, 101% जीत पक्की है। अच्छा व्यक्तित्व, शिक्षा, और तन, मन, धन से सम्पन्न व्यक्ति के तौर पर राजकोट की लोकसभा सीट पर हम आपका स्वागत करते हैं।' ​जिसके बाद इन पोस्टर्स की वजह से तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं।

लोकसभा चुनाव 2019: राजकोट में भाजपा ने किसे बनाया उम्मीदवार?

राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार, भाजपा और कांग्रेस पाटीदारों की आस्था के प्रतीक खोड़लधाम से जुड़े अग्रणियों को चुनाव लड़वाने के लिए उत्सुक हैं। कांग्रेस द्वारा शिवराज पटेल को चुनाव लड़ाने की कोशिशें हुई थीं। विपक्षी नेता परेश धानाणी और नरेश पटेल के बीच मुलाकात होने की चर्चाएं भी हुईं। हालांकि, शिवराज ने फिलहाल चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है।

पढ़ें: खनिज चोरी में सस्पेंड हुए कांग्रेसी MLA के समर्थन में हजारों महिलाओं ने लिखी PM मोदी को चिट्ठी, बोलीं- जबरन फंसा रहे हैं

शिवराज ने कहा है, ''वह सामाजिक और पारिवारिक कारणों से चुनाव नहीं लड़ेंगे। मैंने यह निर्णय समाज और परिवारों के नेताओं के साथ चर्चा करने के बाद लिया है।' इसके साथ ही शिवराज पटेल का कांग्रेस से चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर भी पूर्ण विराम लग गया।

पढ़ें: 1984 तक रहा कांग्रेस का गुजरात में दबदबा, फिर भाजपा के उदय के बाद ऐसे कम होता गया रुतबा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+