गुजरात में चुनाव खत्म होने के बाद जमकर नाचे कांग्रेस उम्मीदवार, ये वीडियो देखा क्या?
Gujarat News, जामनगर। गुजरात में चुनाव खत्म होने के बाद कांग्रेस-भाजपा के नेता पूजा, अनुष्ठानों एवं अन्य कार्यक्रमों व्यस्त हो गए हैं। इनमें से कुछ उम्मीदवार अलग ही अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। जामनगर ग्रामीण विधानसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी जेन्तिभाई सभाया का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह ठुमक-ठुमकर डांस करते दिख रहे हैं। शोसल साइट्स पर उनके वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो गांव हड़मतिया मतवा में एक धार्मिक कार्यक्रम का है। यहां आयोजन में उनको खासतौर पर आमंत्रित किया गया था। वहां पहुंचकर जेन्तिभाई इतने मग्न हो गए कि खुलकर नाचने लगे। उन्हें देखकर गांव वाले अचंभित हो गए।
वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि जेन्तिभाई मेहमानों के साथ कैसे ठुमके लगा रहे हैं। वहां उपस्थित लोग उन्हें प्रोत्साहित भी कर रहे हैं। इस बीच कुछ लोगों का यह भी कहना है कि अगर चुनाव खत्म होने पर जेन्तिभाई इतने खुश हैं तो जीतने के बाद न जाने क्या करेंगे।
लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी सभी जानकारी यहां पढ़ें












Click it and Unblock the Notifications