बेटी को वापस दिलाने के बहाने महिला से पति के दोस्त ने दुष्कर्म कर सीडी बना लीं, फिर उन्हें कोर्ट में दिखाकर पति ने मांगा तलाक

राजकोट. गुजरात के राजकोट में पति-पत्नी के आपसी विवाद से जुड़ा अलग तरह का मामला सामने आया है। यहां एक महिला का अपने पति से शादी के पांच साल बाद विवाद हुआ था। दोनों अलग रहने लगे थे। महिला ने जहां पति और ससुरालियों के खिलाफ दहेज-प्रताड़ना का केस दर्ज कराया था, वहीं पति ने जामनगर कोर्ट में तलाक की अर्जी लगा दी थी। अब जब महिला कोर्ट पहुंची तो पति और ससुर उससे जन्मी संतान को बहाने से उठा ले गए। महिला का आरोप है कि पति ने अपने दोस्त को अपहृत बेटी की तलाश कराने के बहाने मेरे पास भेजा था, उसी दोस्त ने दुष्कर्म करके मेरे अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। फिर, उन वीडियो का पति ने मेरे खिलाफ कोर्ट में इस्तेमाल किया।

Husband Shares His Wife to his friend for divorce; rape blackmailing case revealed by victim

महिला की ऐसी शिकायत मिलने पर पुलिसकर्मी चौंक गए। उन्होंने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला की 9 साल पहले शादी हुई थी। कुछ सालों बाद ही उसकी पति और ससुरालियों से अनबन होने लगी। झगड़े के उपरांत महिला अपनी बेटी के साथ अपने मां-बाप के यहां राजकोट में रहने लगी। वर्ष 2016 में उसने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई तो पति ने जामनगर कोर्ट में तलाक का केस डाल दिया।

महिला के आरोप हैं कि जब वह कोर्ट के सिलसिले में जामनगर गई तो पति-ससुर बेटी को आइसक्रीम खिलाने के बहाने अपने साथ ले गए और फिर वापस नहीं लौटे। बेटी नहीं मिलने पर महिला ने जामनगर पुलिस थाने में भी पति और ससुर के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। कुछ दिनों बाद पति के दोस्त नरेश ठाकोर का फोन आया। नरेश ने कहा कि बेटी को वापस दिलवा सकता हूं। इसके लिए 2 लाख रुपए का इंतजाम करना होगा। महिला ने रुपयों का इंतजाम होने में असमर्थता जताई तो नरेश ने उसे एक होटल में आने के लिए कहा। महिला अश्विन होटल पहुंची। वहां नरेश मिल गया।

नरेश ने उससे शारीरिक संबंध बनाने का दवाब बनाया। होटल में ही उसने दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया। उधर, कुछ दिनों बाद महिला को उसकी बेटी वापस मिल गई। महिला का अपने पति के खिलाफ जो केस चल रहा था, उस मामले में पति के दोस्त नरेश ने महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उसने फोन कर महिला के अश्लील वीडियो और ​सीडी वारयल करने की धमकी दी। पति ने वही वीडियो कोर्ट में पेश कर दिए और कहा कि उसकी पत्नी का चरित्र बहुत खराब है। उससे तलाक ​दिलवाए दिया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+