पहले महिला ने हनीट्रैप में फंसाया, फिर वह उसके साथ गया तो पैरों में छुरा घोंपकर 50 लाख मांगे

Gujarat News, अमरेली। गुजरात में सावरकुंडला के बाढड़ा में एक शख्स को हनीट्रैप में फंसाकर अगवा कर लिया गया। फिर, महिला समेत 10 लोगों ने उससे 50 लाख रुपयों की मांग की। चाकू लेकर उसे धमकाने लगे कि अभी पैसे नहीं दिए तो जान से मार देंगे। इसी बीच पुलिस ने उस शख्स की लोकेशन ट्रेस की। जिसके बाद पुलिस ने उसे अपराधियों से सुरक्षित छुड़ा लिया। पुलिस ने 5 अपराधी भी अरेस्ट कर लिए।

महिला की बातों में आया कल्पेश, उसे फार्महाउस में ले गया

महिला की बातों में आया कल्पेश, उसे फार्महाउस में ले गया

संवाददाता के अनुसार, बाढड़ा के रहने वाले कल्पेश सरधारा की एक प्रवीणा उर्फ परमा पोपट सुसरा नामक महिला से बात हुई थी। वह उसकी बातों में ऐसा फंसा कि महिला के कहेनुसार काम करने लगा। महिला ने उसे मिलने बुलाया। जिसके बाद वह महिला को अपने फार्महाउस में ले गया। जहां दोनों घुलने-मिलने लगे। इसी बीच कुछ लोग वहां छिपकर बैठ गए। उन लोगों ने दोनों की अश्लील तस्वीरें खींच लीं और फिर सामने आ धमके। फोटो दिखाकर कहने लगे कि तुमने जघन्य अपराध किया है। जिसके बाद इम्तियाज उर्फ पोपट बलोच नाम के व्यक्ति ने कल्पेश के पैरों में छुरा घोंप दिया। कल्पेश से 50 लाख रुपयों की मांग की गई।

कार में मूंदकर अगवा किया और पेड़ से बांध दिया

कार में मूंदकर अगवा किया और पेड़ से बांध दिया

कल्पेश ने इतनी रकम देने में असमर्थता जताई तो ऑल्टो कार में उसका अपहरण कर लिया। बताया जाता है कि अल्टो कार में परमा की बहन रेखा मेवाड़ा, धाना आलसुर गुजरिया और इम्तियाज उर्फ पोपट बलोच सवार थे। कल्पेश की आंखों पर पट्टी बांधकर उसे विसावदर के लिमधरा गांव में स्थित दिनेश देवजी डाभी के खेतों में ले जाया गया। वहां उसे बांधकर रखा गया। वहां कल्पेश से 25 लाख रुपयों की मांग की। इसी बीच, कल्पेश ने किसी तरह पुलिस से मदद की गुहार लगाई।

5 पकड़े गए और 5 फरार हो गए

5 पकड़े गए और 5 फरार हो गए

पुलिस ने टेक्निकल सोर्स द्वारा कल्पेश का लोकेशन ट्रेस कर ली। उसके बाद एक्शन लेते हुए पुलिस ने कल्पेश को सही सलामत छुड़ा लिया। पांच आरोपियों को भी दबोच लिया। हालांकि, अन्य 5 आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने में कामियाब हो गए। पुलिस की गिरफ्त में भीखु भोला करमटा, धाना आलसुर गुजरिया, दिनेश डाभी, शब्बीर रमजान मोरी और परमा आए।

अभी इन 5 का पकड़ा जाना बाकी

अभी इन 5 का पकड़ा जाना बाकी

बहरहाल, पुलिस इम्तियाज बलोच, अफजल मंधरा, नासीर शेख, शोएब फुलछेड़ा समेत परमा की बहन रेखा को ढूंढने में लगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+