कांग्रेस के उलट हार्दिक पटेल ने किया अनुच्छेद 370 पर मोदी सरकार को सपोर्ट, कहा- देशहित के लिए..
राजकोट। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के सरकार के निर्णय को लेकर देशभर में सियासी लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कांग्रेस, सपा समेत करीब 9 दलों ने मोदी सरकार के फैसला का संसद में विरोध किया। हालांकि, राज्यसभा में कांग्रेस के ही कई सांसदों ने अनुच्छेद 370 पर मोदी सरकार को समर्थन दिया। सरकार के निर्णय के खिलाफ वोटिंग करने वाली कांग्रेस के ही नेता हार्दिक पटेल ने भी मोदी सरकार के निर्णय को सही ठहराया है।

हार्दिक पटेल ने कहा, आर्टिकल 370 पर लिया गया निर्णय देश हित में है। इसलिए मैंने इस निर्णय के समर्थन में होने की घोषणा कर दी है। पटेल ने यह भी कहा कि कश्मीर मामले पर लिया गया निर्णय बिलकुल उचित है। देशहित में हो रहे तमाम कामों में विपक्ष को भी सत्तापक्ष का साथ देना चाहिए। इसलिए मैं खुलकर भाजपा सरकार द्वारा लिए गए इस निर्णय का समर्थन करता हूं। लेकिन कांग्रेस के भाजपा सरकार के उलट रवैये के बावजूद हार्दिक जैसे कांग्रेसी नेता की इस प्रतिक्रिया से गुजरात में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं।

11 दल सरकार के साथ
मोदी सरकार ने जब जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 और 35-ए हटा दिया तो सरकार के अचानक लिए गए इस निर्णय से हर कोई अचंभित हो गया। इस फैसले पर संसद में बीजद, एआईएडीएमके, शिवसेना, बसपा, वाईएसआर कांग्रेस, अन्नाद्रमुक, आप समेत 11 दलों ने सरकार का समर्थन किया। वहीं, कांग्रेस, माकपा, राजद, सपा समेत ने 9 विरोध किया। जेडीयू, टीएमसी ने वॉकआउट किया, जबकि एनसीपी के सांसद गैरहाजिर रहे।












Click it and Unblock the Notifications