राजकोट: 60 Cr. की जमीन भाजपा नेता को दे दी गई, आमजन ने शुरू किया आमरण अनशन

Gujarat News, राजकोट। गुजरात में राजकोट की पडधरी तहसील स्थित ईश्वरीया ग्राम पंचायत की करोड़ों की गौचर जमीन एक भाजपा नेता के लिए दे दी गई। भाजपा नेता का एक ट्रस्ट चल रहा है, जिसके के लिए करीब 60 करोड़ रुपए कीमत की यह जमीन सरकारी अमले ने सरका दी। स्थानीय लोग इसका विरोध कर रहे हैं।ग्रामीणों ने महसूल विभाग समेत कलेक्टर से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। हालांकि, कुछ नहीं हुआ। जिसके बाद सभी लोगों ने आमरण अनशन उपवास आंदोलन शुरू कर दिया।

Gujarat: Villagers protest against Govt Over Land acquisition for BJP leader trust

बुधवार को पाटीदार नेता हार्दिक पटेल समेत पूर्व विधायक इन्द्रनील राजगुरु ने उपवासी छावनी से मिले। जहां इस मुद्दे पर रुपाणी सरकार पर सवाल उठाए गए। हार्दिक ने कहा कि राज्य सरकार गौचर की जमीन को लेकर विकास की बातें करती है, मगर जमीन पिछले दरवाजे से भाजपा के नेताओं को बांट दी जाती है। सरकार या कलक्टर की मिलीभगत के बिना ऐसे कांड होना नामुमकिन है।

बकौल हार्दिक पटेल, ''मुख्यमंत्री खुद राजकोट से होने के बावजूद जमीन रुपये देकर खरीदने के बजाए यहां मि​लीभगत पर आमदा हैं तो राज्यों के बाकी हिस्सों में क्या नहीं होता होगा? महसुल विभाग में भ्रष्टाचार हो रहा है। वहीं, पूर्व विधायक इन्द्रनील राजगुरु ने मुख्यमंत्री रुपाणी पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये सारा रुपाणी परिवार का ही खेल है।

उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसे घपले में सफल नहीं होने दिया जाएगा। गांव के सरपंच रोहित चावड़ा का कहना है कि सर्वे नम्बर-248 की करोड़ों की जमीन भाजपा के पूर्व विधायक के सवजीभाई कोराट एजुकेशनट्रस्ट को दे दी गई है। 8 दिसंबर 2014 को आए आदेश रद्द करने के लिए ग्रामजनों ने सालों महसुल विभाग और कचहरी के चक्कर काटे थे, लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। इस वजह से आमरण उपवास आंदोलन शुरु किया गया है। जब तक इस मामले का हल नहीं मिलेगा, ये आंदोलन जारी रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+