फेसबुक फ्रेंड 'Angel' ने टीचर को मिलने बुलाया, कमरे में ले गई फिर दिखाया असली रूप

Rajkot news, राजकोट। गुजरात में हनीट्रैप के किस्से प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। वहीं राजकोट में इसी से जुड़ा मामला सामने आया है। राजेश डोबरिया नामक एक शिक्षक की फेसबुक (Facebook) पर दोस्ती हुई जिसके बाद वह हनीट्रैप का शिकार हो गया। युवती ने शिक्षक को मिलने के लिए जूनागढ़ में बुलाया था। बाद में अपने साथियों से मिलकर धारदार चाकू दिखाकर 24 हजार रुपये छीन लिए बल्कि किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

Gujarat teacher held in Honey trap case after Facebook friendship

दरअसल, शहर के 150 फीट रिंगरोड स्थित वृंदावन सोसाइटी के रहने वाले शिक्षक राजेश डोबरिया की जूनागढ़ की शबु नामक महिला से फेसबुक पर दोस्ती हुई। महिला ने अपना नाम एंजल पटेल बताकर शिक्षक को जूनागढ़ बुलाया था। राजेश के जूनागढ़ जाते ही महिला उसे एक कमरे में ले गई। कुछ देर बाद तुरंत महिला का एक साथी आ गया और बदनाम करने की धमकी देने लगा।

महिला ने भी अपने साथी से मिलकर राजेश के पॉकेट से चार हजार रुपये निकाल लिए। इतना ही नहीं दोनों चाकू दिखाकर उसे एटीएम ले गए और जबरदस्ती 20 हजार रुपये निकलवा लिए। बाद में शिक्षक से कहा कि अगर यह बात किसी को बताई तो उसे जान से मार देंगे। हनीट्रैप का भोग बने शिक्षक द्वारा ए डिवीजन पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने पर पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+