गुजरात: कृषि मंत्री के इलाके में फसल बर्बादी से व्यथित महिला किसान ने जहर खाकर दी जान

Gujarat News, जामनगर। फसल बर्बादी के चलते गुजरात में किसानों की आत्महत्या से जुड़ी एक के बाद एक घटनाएं सामने आ रही हैं। इस बार कृषिमंत्री के क्षेत्र में ही एक महिला किसान के जान देने की खबर है। यह महिला फसल की बर्बादी के चलते व्यथित थी, साथ ही, उसे अपने घर बढ़े खर्च की चिंता सता रही थी।

Gujarat : farmer woman Killed herself in Jamnagar due to crop loss

महिला किसान ने जहर खाकर दी जान
घटना जमजोधपुर की है, जो कि कृषि मंत्री के प्रभाव वाला क्षेत्र है। यहां लालपुर गांव में हर्षाबेन घेंटीया नामक महिला किसान अपनी फसल खोने के चलते चिंतित थी। उसकी दुकान का रिनोवेशन भी होना था,​ जिसमें होने वाले खर्च ने उसे और ज्यादा सोचने पर मजबूर कर दिया। इसी के चलते वह सदमे में चली गई और जहर पी लिया। कुछ ही समय में उसकी जान चली गई।

उसकी मौत के बाद पुलिस जांच-पड़ताल करने पहुंची। महिला किसान द्वारा खुदकुशी किए जाने की बात सुन सिपाही भी चौंक गए। उन्होंने महिला के पति अशोकभाई से पूछताछ की। जिसमें उसने बताया कि उसने व्यथित होकर ही जान दी थी।

पुलिस पर मामले को दबाने के आरोप
वहीं, पुलिस अधिकारी ने फसल बर्बादी के कारण को नकारा और महिला की मौत के पीछे रिनोवेशन के खर्च की चिंता का कारण नोट करा दिया। हालांकि, पड़ोसियों का कहना है कि महिला ने यह कदम फ़सल की बर्बादी की वेदना में ही उठाया। वहीं, पुलिस ने सुसाइड नोट में दिए फ़सल की बर्बादी के उल्लेख को किनारे कर दिया। अब कृषिमंत्री के क्षेत्र में पुलिस पर इस घटना को दबाने का प्रयास करने के चर्चे हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+