गुजरात: कांग्रेस छोड़ भाजपा में जाकर कैबिनेट मंत्री बने चावड़ा मीडिया पर भड़के, कहे अपशब्द
Gujarat News in Hindi, जूनागढ़। कांग्रेस से अपना सालों पुराना नाता तोड़ भाजपा में गुजरात के कैबिनेट मंत्री बने जवाहर चावड़ा ने अपनी 20 मिनट की स्पीच के बीच ही पत्रकार को एक ऐसी बात कह दी कि उनके बयान की आलोचना होने लगी। पत्रकार ने उनसे पूछा था कि क्या आपको कांग्रेस में कोई तकलीफ थी, जिस पर चावड़ा ने उसे कहा, "तेरे बाप को कांग्रेस में कोई तकलीफ नहीं थी?"

यह सुनते ही वहां मौजूद मीडिया कर्मियों में कानाफूसी शुरू हो गईं और फिर वे चावड़ा से सफाई मांगने लगे। वहीं, अपनी गलती मानने के बजाए चावड़ा उल्टे मीडियाकर्मियों को ही नसीहत देने लगे। उन्होंने कहा कि जब से भाजपा से जुड़ा हूं, मीडिया के पास एक ही सवाल है कि क्या आपको कांग्रेस में कोई तकलीफ थी? क्या मैंने जो यहां कहा वह बातें अच्छी नहीं थीं?"

साथ ही चावड़ा ने अपनी तीखी टिप्पणी पर कहा कि माफी क्यों मांगू? हमारे काठियावाड़ में ऐसे ही बोला जाता है। मुझे तो हैरानी हो रही है कि मेरे 20 मिनट के भाषण में बहुत सी अच्छी चीजें थीं। पत्रकारों को वह सेकेंड्स निकालने के बजाए उन अच्छी बातों पर गौर करना चाहिए था। ऐसा कुछ कह देने में मेरा कोई गलत इरादा नहीं था।"
पढ़ें: गांधीनगर से अमित शाह को टिकट देकर भाजपा ने एक तीर से साधे तीन निशाने, जानिए कौन से हैं वो
वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि चावड़ा का भाजपा में आना स्वार्थ है, वह दरअसल अपनी हार से डर रहे थे। जिसके चलते वह कुछ भी बोल दे रहे हैं।
पढ़ें: मैं चुनाव नहीं लड़ना चाहता, लेकिन कह दे रहा हूं केंद्र में एनडीए सरकार नहीं आएगी: शंकरसिंह वाघेला












Click it and Unblock the Notifications