भाजपा विधायक ने डॉक्टर को भाई के मर्डर का केस वापस लेने के लिए धमकाया, वायरल हुआ वीडियो
राजकोट. भाजपा के दबंग विधायक अरविंद रैयाणी एक बार फिर विवादों में हैं। एक डॉक्टर ने रैयाणी पर राजकीय ताकत का उपयोग कर भाई के मर्डर की शिकायत वापस लेने की धमकी देने का आरोप लगाया है।विजय गोस्वामी नामक डॉक्टर ने अलग-अलग 3 वीडियो जारी किए हैं। जिसमें भाजपा के विधायक अरविंद रैयाणी और उनके भाई समेत पांच लोगों पर गंभीर आरोप लगाए गए। साथ ही खुद को जान का खतरा होने की बात भी कही। पुलिस धमकी देने के मामले की जांच में जुटी है।
दरअसल, शहर के सामाकांठा क्षेत्र के निवासी डॉक्टर विजय गोस्वामी ने एक वीडियो में बताया है कि, वर्ष 2016 में बिल्डर महेश डोबरिया, जयमीन डोबरिया और चिराग लिंबासिया समेत 30 से ज्यादा लोगों ने मेरे भाई मनोज पर जानलेवा हमला किया था। ज़िसके चलते वह कोमा में चला गया था। हालांकि, बादमें 2018 में उसकी मौत होने पर मामला हत्या में तब्दील हुआ। इसके बाद से महेश समेत तीनों लोग शिकायत वापस लेने के लिए धमका रहे हैं।

विजय के मुताबिक, आरोपी बिल्डर महेश डोबरिया की विधायक अरविंद रैयाणी और उनके भाई से अच्छी दोस्ती है। इस कारण वे दोनों भी राजकीय ताकत का डर दिखाकर मर्डर का केस वापस लेने के लिए धमका रहे हैं। साथ ही ऐसा नहीं करने पर पांचों लोग जानसे मारने की धमकी भी देते हैं। ऐसे में विजय ने कहा कि, मुझे कुछ हुआ तो मेरी मौते जिम्मेदार यही लोग होंगे। विजय के इस वीडियो पर पुलिस हरकत में आ गई।
पुलिस ने डॉक्टर विजय का बयान लिया है। साथ ही परिवार के साथ उसकी सुरक्षा का आश्वासन देकर जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन भी पुलिस ने दिया है। हालांकि विधानसभा सत्र जारी होने के कारण विधायक रैयाणी गांधीनगर होने की वजह से पुलिस द्वारा उनकी पूछताछ नहीं हो पाई है।












Click it and Unblock the Notifications