पड़ोसी करता था लड़की से प्यार, ब्वॉयफ्रेंड को पता चला तो उसे दिनदहाड़े चाकू घोंपकर मार डाला, वीडियो

राजकोट। गुजरात के राजकोट में दिनदहाड़े एक हत्या का मामला सामने आया है। शहर में चार दिन पहले ही एक हत्या हुई थी और अब सोमवार को दिनदहाड़े एक युवक का मर्डर करने के बाद सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक लड़की से दोस्ती की कोशिश करने वाले युवक को सरेआम चाकू घोंपकर मौत के घाट उतार दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने सिर्फ तीन घंटे में आरोपी को उसके साथी समेत दबोच कर सलाखों के पीछे भेज दिया।

girls neighbour murdered by his boyfriend

पुलिस के मुताबिक, भगवतीपरा क्षेत्र में रहने वाले साजिद भट्टी और एक युवती के बीच प्रेम-संबंध थे। लेकिन, पड़ोस में रहने वाला रजाक जुनेजा भी उसी लड़की से दोस्ती करने की काफी कोशिशें कर रहा था। इसी बात को लेकर पिछले दो महीने से दोनों में झगड़ा चल रहा था। इस रार को लेकर सोमवार शाम साजिद ने मुस्ताक से मिलकर रजाक पर हमला कर दिया और सरेआम छुरा घोंपकर फरार हो गया।

girls neighbour murdered by his boyfriend

इस हमले में गंभीर रूप से घायल रजाक को उसके दोस्त द्वारा तुरंत अस्पताल भेजा गया। हालांकि वहां उपचार मिलने से पहले ही रजाक की मौत हो गई। दिनदहाड़े हुई इस हत्या को लेकर क्राइम ब्रांच तुरंत ही हरकत में आई और आसपास के सीसीटीवी खंगालकर न सिर्फ आरोपी की पहचान की बल्कि सिर्फ तीन घंटे में दोनों आरोपियों को पकड़कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+