पुणे: क्राइम पेट्रोल देख बेटी ने बनाया ऐसा प्लान, मां-बाप भी खा गए धोखा
Pune news, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे से गायब हुई लड़की राजकोट के बिग बाजार में शॉपिंग करती हुई पुणे पुलिस को मिली है। अपने बॉयफ्रेंड के साथ घर से भागकर लड़का-लड़की राजकोट चले गए थे। लड़की के घरवालों ने अज्ञात शख्स के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था। घरवाले लड़का-लड़की को ढूंढ न सकें इसलिए क्राइम पेट्रोल देखकर संगमवाडी स्थित नदी में मोबाइल से सिम निकालकर फेंक दिया था।

मां-बाप ने लिखाई अपहरण की रिपोर्ट
16 साल की नाबालिग लड़की को अज्ञात शख्स द्वारा भगाकर ले जाने का मामला विश्रांतवाडी पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था। किसी भी तरह के तकनीकी सबूत नहीं होने के बावजूद पुणे पुलिस लड़की खोजने में कामयाब रही। लड़की को सही-सलामत ढूंढकर उसके घरवालों को सौंप दिया गया है।

बेटी पुणे से गई राजकोट
विश्रांतवाडी पुलिस को उनके खबरी द्वारा जानकारी मिली थी कि अपह्रत लड़की अपने ही दोस्त के साथ है। वह अपने दोस्त के साथ संगमवाडी से ट्रैवल्स बस में बैठकर राजकोट गई है। यह जानकारी मिलने के बाद विश्रांतवाडी पुलिस स्टेशन के डीबी प्रमुख पुलिस उप निरीक्षक अभिजीत चौगुले व पुलिस सिपाही किशोर दुशिंग लड़की के रिश्तेदार को लेकर ले गए।

तलाश में लगी पुलिस
डीसी तलाश में लगी पुलिस बी पुलिस स्टेशन की मदद से लड़की की फोटो दिखाकर राजकोट के एसटी स्टैंड, मॉल्स व अन्य जगहों पर ढूंढा गया। लड़का-लड़की की फोटो की मदद से पुलिस ने आखिरकार दोनों को खोज निकाला। दोनों राजकोट में बिग बाजार में शॉपिंग करते हुए पाए गए। स्थानीय पुलिस की मदद से दोनों लड़का-लड़की को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि लड़की का जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए वह राजकोट आए थे।

इस टीम ने पाई सफलता
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संगीता पाटिल, पुलिस निरीक्षक अशोक सायकर के मार्गदर्शन में पुलिस उप निरीक्षक अभिजीत चौगुले, पुलिस कर्मचारी राजपूत, यशवंत किर्वे, विनायक रामाने, प्रवीण भालचीम, किशोर दुशिंग, प्रफुल्ल मोरे, शेखर खराडे ने की है।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications