दिनदहाड़े शेर का हमला, पीठ में घोंप दिए नाखून, फिर भी लहूलुहान किसान ने डटकर किया मुकाबला
Gujarat News, अमरेली। शेर ने दिनदहाड़े गुजरात के एक गांव में घुसकर किसान पर हमला कर दिया। नाखून और दांतों से कुछ ही देर में उसने किसान को लहूलुहान कर डाला, मगर बिना कपड़े पहने भी वह किसान डटा रहा। उसने शेर का मुकाबला किया। हो-हल्ले के बीच गांव वाले जुटे और भीड़ को देख शेर उस किसान को छोड़कर वहां से भागा।

43 साल के किसान ने नहीं मानी हार, शेर से लड़ा
मामला सावरकुंडला के आदसंग गांव का है। यहां के रहने वाले 43 वर्षीय बाबुभाई जेरामभाई वाघेला नामक किसान का अचानक शेर से सामना हो गया। शेर ने बाबुभाई की पीठ नोंच डाली और पंजे व दांतों से ताबड़तोड़ हमला किया। मगर, किसान ने जान हथेली पर ले उससे मुकाबला किया। शोर शराबे के बीच स्थानिक लोग जुटने लगे और हथियारों के साथ उस ओर दौड़ पड़े। जिन्हें देख शेर किसान को छोड़ जंगल की तरफ भाग खड़ा हुआ।

दिनदहाड़े हुए शेर के इस हमले को लेकर ग्रामीणों में खौफ का वातावरण फैल गया है। हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही राजुला फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की टीम अस्पताल के लिए दौड़ पड़ी और शेर के द्वारा किये गए हमले के बारे में जांच शुरू की।













Click it and Unblock the Notifications