गुजरात में शराब पर है रोक, फिर भी दिनदहाड़े भरे बाजार मचाया उत्पात, वीडियो हुए वायरल

Gujarat News in hindi, सुरेंद्रनगर। कानून व्यवस्था पर सवाल उठाता एक वीडियो गुजरात से सोशल मीडिया पर आया है। इस वीडियो में​ शराब के नशे में धुत लोग लाठियों से झगड़ते दिख रहे हैं। यह घटना दिनदहाड़े हुई। दोनों को बदमाश बताया जा रहा है। वे कई दुकान-मकानों के पास से गुजरते हैं और धमकियां देते हुए निकल रहे हैं।

drunken men attacked on people in Surendranagar city, video viral

जानकारी के अनुसार, यह वीडियो सुरेंद्रनगर शहर के वादीपरा चौक से सामने आया है।शराबी लोग बेखौफ हो कर भरे बाजार में कई दुकानों में तोड़फोड़ भी मचाते हैं। गंदी गालियां बोलकर स्थानीय लोगों पर रौब जमाने की कोशिश करते दिखे। वहीं, इस हरकत के बाद पुलिस वहां पहुंची।

drunken men attacked on people in Surendranagar city, video viral

एक बदमाश की पहचान अनिल भरवाड़ के रूप में हुई। उसे और उसके साथी समेत बदमाशों को पुलिस ने वहीं पकड़ा। बताया जा रहा है कि उन्हें पकड़कर थाने ले जाया गया। हालांकि, क्या उन शख्सों पर कानूनी कार्रवाई हुई, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। मगर, वीडियो को देखरकर लोग कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+