हांगकांग, दुबई और ऑस्ट्रेलिया से गुजरात में होती थी तस्करी, बंदरगाह पर करोड़ों का माल जब्त
Gujarat News in hindi, राजकोट। कच्छ जिले के मुंद्रा पोर्ट (Mundra Port) पर करोड़ों की तस्करी का पर्दाफाश हुआ है। डायरेक्टरेट ऑफ़ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की टीम ने यहां 12 कंटेनरों को जब्त किया है। आपराधिक समूह द्वारा इस पोर्ट के इलाके में कंप्यूटर घटकों और सामान की बिक्री भी की जाती थी।

डायरेक्टरेट ऑफ़ रेवेन्यू इंटेलिजेंस के अधिकारियों ने बताया कि 12 कंटेनरों की जाँच करने के बाद उनमें पुराने कंप्यूटरों के पुर्जों और सामान की सामग्री मिली। ये कंटेनर पुराने कंप्यूटर, मदरबोर्ड, हार्ड डिस्क, एचपी, डेल, लेनोवो के कलपुर्जे हांगकांग, ऑस्ट्रेलिया, दुबई और दक्षिण अफ्रीका से लाए गए थे।

रैकेट द्वारा तहत पुराने कंप्यूटर और सामान विदेशों से मंगवाकर दिल्ली और गुजरात में ऊंची कीमतों पर बेचे जा रहे थे। इस जांच के दौरान गुजरात और दिल्ली के कई बड़े व्यापारियों के नाम खुलने की आशंका है। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया माल करीब 3 करोड़ रुपए का है। बहरहाल डायरेक्टरेट ऑफ़ रेवेन्यू इंटेलिजेंस जांच कर रही है। इसके लिए अहमदाबाद डीआरआई की टीम भी लगी हुई है।
पढ़ें: महिला सहकर्मी से युवती के अश्लील वीडियो बनवाए, फिर दिखाकर ज्यादती करने लगा कंपनी का मालिक












Click it and Unblock the Notifications