युवाओं को बेचते थे 'मॉर्फिन' ड्रग्स, पुलिस ने 22 लाख रुपए के माल के साथ पकड़े सप्लायर मां-बेटे

Gujarat News In Hindi, राजकोट। गुजरात में पुलिस ने राजकोट के जंगलेश्वर क्षेत्र से 'मॉर्फिन' ड्रग्स के रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 223.370 ग्राम 'मॉर्फीन' केस साथ मां-बेटे को अरेस्ट किया है। उन मां-बेटे से क्राइम ब्रांच को 22 लाख रुपये की कीमत का सामान बरामद हुआ है। ये दोनों 'मॉर्फिन' को युवाओं को बेचते थे।

crime branch busted the Racket of Morphine drugs at Rajkot

मालूम हो कि शहरमें चल रहे नशे के कारोबार में अब तक बहुत सी महिलाएं भी पुलिस के हत्थे चढ़ी हैं। जंगलेश्वर समेत कई इलाकों में वे पुरुषों के साथ नशीले पदार्थ बेचती पकड़ी जा चुकी हैं। अब पुलिस ने यहां तवक्कल चौक क्षेत्र में रहने वाले रफीक इब्राहीम बेलीम (50 साल) के यहां छापा मारा तो रेंटियो तुवरदाल की थैली में 223.370 ग्राम 'मॉर्फिन' ड्रग्स बरामद हुई। साथ ही उसका साथ देने वाली उसकी मां जुबेदा इब्राहीम बेलीम को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

crime branch busted the Racket of Morphine drugs at Rajkot

मार्केट में 1 ग्राम की 'मॉर्फिन' की कीमत 10 हजार रुपये बताई जाती है। इसे बेचने वालों द्वारा कॉलेजियन युवकों को 1-1 ग्राम के पैकेट में यह ड्रग्स सप्लाई की जाती है। इससे युवकों में नशे की लत लगाई जा रही थी। फ़िलहाल गिरफ्त में आए दोनों मां-बेटा से पूछताछ जारी है। पुलिस उनसे ये भी जानने की कोशिश कर रही है कि ये ड्रग्स कहां से मंगवाते थे और कहां-कहां सप्लाई करते थे? इसकी पूछताछ जारी है। जिसमें दोनों ड्रग्स सप्लाय के बड़े नेटवर्क का भांडा फूटने की संभावना है।

गुजरात: लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी सभी जानकारी यहां पढ़ें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+