द्वारका दर्शन से लौट रहे दंपति की हादसे में मौत, सरकारी बस से हुई हाईवे पर कार की भीषण टक्कर

Gujarat News in Hindi, द्वारका। गुजरात में कल्याणपुर के हर्षद के पास सरकारी बस ने कार को रौंद दिया। कार में सवार दंपति की मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र भी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा इतना भयंकर था कि टक्कर लगने से कार के परखच्चे उड़ गए। शवों और क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटाने के लिए जेसीबी का सहारा लेना पड़ा।

couple die in bus-car accident, their son injured

मृतकों की पहचान वडोदरा के रहने वाले 49 वर्षीय हिरेनभाई जोशी और उनकी 45 वर्षीय पत्नी गायत्रीबेन के रूप में हुई। उनका 22 वर्षीय पुत्र आदित्य हॉस्पिटल ले जाया गया। ये सभी द्वारका दर्शन से लौट रहे थे। हर्षद के पास एक सरकारी बस से उनकी कार का एक्सीडेंट हुआ। कार चला रहे हिरेनभाई की मौके पर ही मौत हो गई।

couple die in bus-car accident, their son injured

उनकी पत्नी एवं पुत्र को घायल हालात में अस्पताल भेजा गया। हालांकि, इलाज मिलने से पहले ही पत्नी गायत्रीबेन की भी मौत हो गई। अभी पुत्र की सांसें चल रही हैं। इस मामले में पुलिस ने बस ड्राइवर के खिलाफ शिकायत दर्ज कर की है। आरोप हैं कि बस ड्राइवर ने स्टेयरिंग से कंट्रोल खो दिया था। जिसके बाद बस कार से टकराई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+