गुजरात: मंत्री के गढ़ में एकजुट हुईं कांग्रेसी महिलाएं, हाथों में बैनर लेकर बोलीं- यहां उद्योगपति मालामाल

Gujarat News in Hindi, राजकोट। लोकसभा चुनाव 2019 की वोटिंग के लिए गुजरात में तीन दिन शेष हैं। इस बीच, कांग्रेस-भाजपा ने चुनावी प्रचार में दम झोंका हुआ है। गुजरात में एक मंत्री के गढ़ जेतपुर में कांग्रेस ने महिलाओं को प्रचार करने भेजा। जहां कांग्रेसी महिलाएं बड़ी संख्या में एकजुट हुईं। उन्होंने भाजपा सरकार विरोधी बैनर हाथों में लेकर कई तरह से प्रदर्शन किया। इस तरह उन्होंने अपना गुस्सा प्रकट किया।

Congress women protests in gujarat minister home-town

इन महिलाओं ने जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए। बता दें कि, जेतपुर विठ्ठलभाई रादडीया का चुनावी क्षेत्र है। यहां भाजपा लंबे समय से चुनाव जीत रही है। भाजपा का गढ़ माने जाने वाले इस शहर में कांग्रेस का ऐसा प्रदर्शन लोग अचंभित हो उठे थे। रैली के दौरान दिखाए गए बैनरों में भाजपा के राज में 'उद्योगपति मालामाल', 'किसानों की खुदकुशी', 'नोटबंदी कौभांड' जैसे नारे लगाए गए।

Congress women protests in gujarat minister home-town

विठ्ठलभाई रादडीया भाजपा में जुड़ने के बाद से पार्टी के प्रचार में व्यस्त थे। हालांकि, उनकी बिमारी के कारण रादडीया परिवार के व्यक्ति को टिकट मिलने की संभावना कम हो गई। जिसके बाद भाजपा ने रमेश धडुक को मैदान में उतारा। अब रमेश धड़ुक ही कांग्रेसी प्रत्याशी का मुकाबला करेंगे।

गुजरात: लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी सभी जानकारी यहां पढ़ें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+