नदी पर चल रहा था ओवरब्रिज का काम, डायवर्जन टूटने से डूबी कार, 3 बचे बाकी लापता हो गए

भावनगर। गुजरात में भावनगर की आखलोल नदी पर बनाए जा रहे ओवरब्रिज की वजह से उस रास्ते से आने वाले वाहनों का रूट डायवर्जन किया गया। हालांकि, बारिश के चलते नदी में जलस्तर बढ़ने लगा। जिसकी वजह से नदी का बहाव सड़क से उूपर जाने लगा। रात करीब 10 बजे इसी वजह से एक ईको कार पानी में बहने लगी। आस-पास मौजूद लोग उधर दौड़े। मगर, कार डूब गई। बाद में रेस्क्यू के दौरान 3 लोगों की जान बचाई गई, किंतु बाकी तीन लोग लापता हो गए। संभवत: वह डूब ही गए।

Car drowning in the river bhavnagar

संवाददाता के अनुसार, पुलिस एवं फायर कर्मियों का रेस्क्यु ऑपरेशन जारी है। यह घटना आखलोल नदी पर बन रहे ओवरब्रिज से जुड़ी है। भारी बारिश के कारण नदी में बहाव बढ़ने से पानी डाइवर्जन के ऊपर से जाने लगा और रात तकरीबन 10 बजे यह डाइवर्जन टूट गया।

Car drowning in the river bhavnagar

दो घंटों की मेहनत के बाद किसी तरह कार समेत तीन लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। हालांकि कार में सवार अन्य तीन लोग अभी भी लापता हैं। ये तमाम लोग अहमदाबाद के वस्त्राल क्षेत्र के रिहायशी बताए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+