थाने पहुंची नवविवाहिता ने की शिकायत- 'शादी के 10वें दिन ही पति को जेठानी के साथ पकड़ा है'

gujarat crime news, राजकोट। गुजरात में राजकोट के 150 फिट रिंगरोड इलाके में एक नवविवाहिता ने थाने में कंप्लेंट दर्ज कराई कि उसके पति के अपने बड़े भाई की पत्नी (जेठानी) से अवैध संबंध हैं। शादी के 10वें दिन ही उसने पति को जेठानी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। नवविवाहिता के मुताबिक, उसके साथ धोखा हुआ है, अच्छी जिंदगी गुजारने के उसके सारे सपने टूट गए।

नवविवाहिता ने पति समेत 9 लोगों पर केस किया

नवविवाहिता ने पति समेत 9 लोगों पर केस किया

विवाहिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसके पति समेत 9 लोगों पर आपराधिक केस दर्ज किया है। शिकायत में पीड़िता की ओर से बताया गया कि जब उसने अपने पति को अपनी भाभी के साथ देखा तो वह सन्न रह गई। उसने परिजनों को इस बारे में बताया तो पति समेत परिवार के लोग उसे ही प्रताड़ित करने लगे। जिसके बाद शिकायत करने का फैसला लिया।

पूरा परिवार उसे ही दोषी मानने लगा था

पूरा परिवार उसे ही दोषी मानने लगा था

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहर के 150 फिट रिंगरोड स्थित उपासना पार्क-1 की रहने वाली कृष्णा हार्दिक रैयाणी ने ये शिकायत दर्ज कराई। उसकी शादी हार्दिक मनसुखभाई रैयाणी नाम के शख्स से हुई थी। शादी को 10 ही दिन बीते थे कि उसने पति को जेठानी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। बाद में पति हार्दिक, जेठ जयदीप, सास वर्षाबेन, ससुर मनसुखभाई समेत परिजन उल्टा उसी को प्रताड़ित करने लगे।'

दुल्हन को ऐसे करने लगे प्रताड़ित

दुल्हन को ऐसे करने लगे प्रताड़ित

नवविवाहिता ने ये भी कहा कि ससुराली उसे दहेज और घर के काम के बारे में खरी-खोटी सुनाने लगे। एक दिन तो पति ने यहां तक कह दिया कि सिर्फ रुपयों के लिए तुझसे शादी की थी। बताया जाता है कि इसी झंझट से दूर होने की कोशिश में एक दिन कृष्णा ने हाथ की नसें काटकर खुदकुशी का प्रयास भी किया। बाद में परिजनों ने उसको अस्पताल ले जाने के बजाय डॉक्टर को घर बुलाकर ट्रीटमेंट करवा दिया। विवाहिता के पिता ने समधी से बात की तो उसने बहु पर बहु पर गंभीर आरोप लगाकर तलाक देने की मांग कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+