शराब के अड्डों पर छापा मारने आई पुलिस को कारोबारियों ने मारे पत्थर, फिर धर-पकड़ हुई रातभर

मोरबी। गुजरात में मोरबी की टंकारा तहसील के जोधपर गांव में पुलिस पर पथराव हुआ। यह पथराव शराब कारोबारियों द्वारा किया गया। पत्थरबाजी में 5 सिपाही घायल हो गए। जवाब में पुलिस ने जाब्ता बुलाकर 10 से ज्यादा लोगो के खिलाफ केस दर्ज किया। वहीं, घायलों को हॉस्पिटल भेज दिया गया।

bootleggers attack on gujarat police, many constable hospitalized

'उल्टा चोर कोतवाल को डांटे' जैसी स्थिति बन गई
संवाददाता के अनुसार, पुलिस गांव में चल रहे शराब के अड्डो पर छापेमारी के लिए गई थी। तभी अचानक हुई पत्थरबाजी में पांच पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। यह घटना कल देर रात की है। गश्त के दौरान जोधपर गांव में चल रहे शराब के गैरकानूनी अड्डो के बारे में पुलिस को जानकारी मिली थी। तब टंकारा पुलिस के जवान वहां रेड करने पहुंची। हालांकि, यहां 'उल्टा चोर कोतवाल को डांटे' कहावत चरितार्थ हो गई। आरोपियों ने भागने के बदले पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया।

बाद में एलसीबी, एसओजी और स्थानिक पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे गांव में कड़ा चेकिंग किया गया। साथ ही मुख्य आरोपी जे.पी. झाला को गिरफ्तार कर अन्य 9 से ज्यादा लोगों पर पुलिस को रोकने का गुनाह भी दर्ज किया गया। घटना के चलते रातभर गांव में दहशत रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+