दो नाबालिग बहनें खेत में पेड़ की डाल पर फंदे से लटकी मिलीं, परिवार में पसरा मातम

राजकोट। गुजरात में राजकोट जिले के कागदडी गांव में दो नाबालिग बहनों की मौत हो गई। उनकी लाशें खेत में एक पेड़ पर लटकी मिलीं। गांव वालों के मुताबिक, उन लड़कियों ने आत्महत्या की। वे लड़कियां परिजनों के साथ खेत में मजदूरी करने जाया करती थीं। रिश्ते में एक-दूजी की बहन थीं।

दो बहनों ने की आत्महत्या

दो बहनों ने की आत्महत्या

मृतकाओं की पहचान सरिता भूरिया व राधिका कलारा के तौर पर हुई। वे सोमवार दोपहर घर से निकलने के बाद नहीं मिलीं। शाम को दोनों के शव पेड़ की डाल पर लटके दिखे। पता चलने पर वहां भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची।

मूलत: दाहोद जिले का निवासी

मूलत: दाहोद जिले का निवासी

पुलिस ने दोनों के शवों को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उन्हें राजकोट सिविल अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि, मृतकाओं का परिवार मूलत: दाहोद जिले का निवासी है।

इधर, समुद्र में डूबे मछुआरे

इधर, समुद्र में डूबे मछुआरे

गिर सोमनाथ जिले की उना तहसील के समुद्री कोब-गांव में मछली पकडने गए 2 मछुआरे समुद्र में डूब गए। मंगलवार को दोनों की लाशें दीव के पास मिलीं। परिजनों ने बताया कि, वो रविवार से ही लापता थे। अब घर पर मातम पसर गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+