भाजपा विधायक अरविंद रैयाणी ने खुद को लोहे की कड़ियां मारीं, वायरल हो रहा ये वीडियो

Gujarat News In Hindi, राजकोट। गुजरात में सौराष्ट्र के गांवों में रात को माता का जगराता (मांडवो) करने की परंपरा है। जिसमें धार्मिक भजनों के साथ लोग मातारानी की आराधना करते हैं साथ ही खुद को लोहे की कड़ियों से मारकर पाप का प्रायश्चित करने का अनुभव करते हैं। प्रचार अभियान के तहत सांसद मोहन कुंडारिया और भाजपा विधायक अरविंद रैयाणी भी एक गांव में पहुंचे। यहां अरविंद रैयाणी ने भी इस परंपरा को निभाते हुए खुद को लोहे की कड़ियां मारीं। इस कार्यक्रम का वीडियो सामने आया है।

BJP MLA Arvind Raiyani Video viral, when he hits himself by iron chain

वीडियो में स्पष्ठ रूप से देखा जा सकता है कि सांसद कुंडारिया की मौजूदगी में विधायक रैयाणी खुद को लोहे की कड़ियों से मार रहे हैं। वहां उपस्थित लोग रुपये बरसा रहे हैं। इस मामले में मीडिया द्वारा जब रैयाणी से बात की गई तो उन्होंने बातचीत में कहा कि यह हमारी सालों पुरानी परंपरा है। ऐसे कार्यक्रमों में हम जाते हैं और आने वाले समय में भी जाते रहेंगे।'

बता दें कि यह वीडियो कुवाड़वा गांव के पास का है, जहां भराडिया परिवार द्वारा माता का जगराता (मांडवो) का आयोजन किया गया था। भाजपा सांसद और उम्मीदवार मोहन कुंडारिया, विधायक अरविंद रैयाणी समेत भाजपा के नेता प्रचार करने यहां पहुंचे। इस कार्यक्रम में शामिल होकर विधायक रैयाणी ने नियमानुसार खुद को तीन बार लोहे की कड़ियों से मारा।

गुजरात: लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी सभी जानकारी यहां पढ़ें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+