बेटी बचाओ: गुजरात में अनूठी पहल, 900 से ज्यादा स्कूलों की ​कक्षा बेटियों के नाम पर ही होंगी

Gujarat News, राजकोट। 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान को गुजरात में सरकार ने छोटे से छोटे गांव तक पहुंचाने के लिए अनूठी पहल शुरू की है। यहां राजकोट डीईओ ने लोगों को बेटियों के महत्व के बारे में बताने एवं ज्यादा बे​टी पैदा करने ​के लिए जागृत करने के लिए स्कूलों की मदद ली है। जिसके तहत सभी स्कूलों में सभी क्लास के नाम तय किए जाएंगे, जो कि उक्त इलाके में या नजदीक में पैदा हुई बेटियों के नाम पर रखे जाएंगे।

Beti Bachao Beti Padhao: Rajkot DDO MG Vyas Initiative for daughters

डीईओ (जिला शिक्षण अधिकारी) एम. जी. व्यास के मुताबिक, राजकोट जिले के 900 से ज्यादा स्कूलों की लगभग 9000 क्लास का नाम आने वाली बेटियों के नाम पर होगा। बेटियों के स्वागत के लिए एक परिपत्र जाहिर किया गया है, जिसमें तीन महत्वपूर्ण सूचना रखी गई हैं:-

1. बेटी का जन्म होने पर गांव की सरकारी स्कूल की महिला शिक्षिकाए स्कूल के समय के बाद या ब्रेक के दौरान उस घर में जाएंगी और मिठाई देकर बेटी का स्वागत किया जाएगा।

2. स्कूल में अलग-अलग क्लास के नाम नई जन्मी बेटियों के नाम पर रखे जाएंगे।

3. समय-समय पर स्कूल में पढ़ाई करते सभी बच्चों का हीमोग्लोबिन टेस्ट करवाया जाएगा।

Beti Bachao Beti Padhao

यह परिपत्र क्षेत्र में चर्चित हो रहा है। शिक्षकों द्वारा भी न सिर्फ इस परिपत्र की प्रशंसा की गई है, बल्कि परिपत्र के अनुसार कामगीरी भी शुरु कर दी गई है। जिसके तहत विंछिया तालुका के हाथसणी गांव में बेटी का जन्म होते ही स्कूल की शिक्षिकाएं वहां पहुंच गईं। इतना ही नहीं फूल और मिठाइयां देकर बेटी का स्वागत भी किया गया। अब बच्ची का नामकरण होते ही उसके नाम पर ही स्कूल के एक क्लास का नाम रखा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+