छत पर सो रहीं मां-बेटी को प्रेमी ने मार डाला, सुबह पड़ोसियों ने देखा खून से सने गद्दे में लेटा था बच्चा
Gujarat Crime News in Hindi, बड़ौदा। गुजरात में बड़ौदा के आजवा रोड स्थित एक सोसायटी में एक युवक ने मां-बेटी को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। सुबह पड़ोसियों की नजर वहां पड़ी तो देखकर वह सन्न रह गए। उन्हें मां-बेटी के शरीर खून से लथपथ पड़े दिखे और वहीं गद्दे में एक मासूम सोता हुआ मिला। जिसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके से शव बरामद कर जांच शुरू कर दी।

डेढ़ साल के बच्चे के साथ मायके लौटी थी पायल
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस वारदात को युवती के प्रेमी ने ही अंजाम दिया। वह युवती शादीशुदी थी। उस युवती की मां जयश्रीबेन मोरे अपने दिव्यांग पुत्र के साथ रहती थी। युवती की पहचान पायल उत्सवभाई के तौर पर हुई। वह कुछ दिनों पहले ही अपने डेढ़ साल के बच्चे के साथ मायके से घर लैटी थी। बीती रात माता-पुत्री और उसका मासूम बेटा गर्मियों की वजह से छत पर सो रहे थे। जबकि, दिव्यांग बेटा नीचे वाले एक रूम में सो रहा था।

रात तीन बजे आया और बैट से हत्या करके फरार हो गया
बताया जाता है कि, देर रात तकरीबन 3 बजे एक युवक उनकी छत पर आ चढ़ा। उसने गहरी नींद में सो रही पायल और उसकी मां जयश्रीबेन के गले पर बैट से ताबड़तोड़ वार किए। उनकी हत्या करने के बाद वह वहां से फरार हो गया। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में उसका नाम प्रियकांत उर्फ भयलु किशोरभाई सोलंकी पता चला है। प्रियकांत उर्फ भयलु किशोरभाई सोलंकी को पायल का प्रेमी बताया जा रहा है।

बच्चे को छोड़ा, यह चौंकाने वाली बात
वहीं, इस हत्याकांड में चौंकाने वाला पहलू ये भी है कि हत्यारे ने पायल और उसकी मां की तो बेरहमी से हत्या कर दी, मगर पायल के बच्चे को जीवित छोड़ दिया। उस बच्चे की उम्र करीब डेढ़ साल है। वह बच्चा सुबह पड़ोसियों ने खून से सने गद्दे में सोता हुआ पाया। यह जानकार सिपाही भी हैरान हैं कि हत्यारे ने बच्चे को जीवित छोड़ दिया। वहीं, पायल का विकलांग भाई नीचे वाले कमरे में सो रहा था इसलिए बच गया।
गुजरात: लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी सभी जानकारी यहां पढ़ें












Click it and Unblock the Notifications