छत पर 7 साल की मासूम को थप्पड़ मारे और कहा नीचे फेंक दूंगा, ​दरिंदगी कर भागा, आखिर में..

अहमदाबाद. गुजरात में वेरावल शहर में एक शख्स ने 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। वह उसे छत पर ले गया और थप्पड़ मारे। बच्ची को नीचे फेंकने की धमकियां दीं। दरिंदगी करने के बाद वहां से भाग निकला। बच्ची को खोज रही मां को जब बच्ची मिली तो उसे घटना के बारे में पता लगा।। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने दरिंदे को गिरफ्तार कर लिया।

संवाददाता के अनुसार, जिस इलाके में यह घटना हुई,वहां किसी के घर में मौत हुई थी। एक 7 साल की बच्ची और उसकी मां वहीं शोक-संवेदना प्रकट करने आई थीं। साथ में उस बच्ची का भाई भी था, वह भी छोटा ही था। दोनों कुछ दूर खेलने लगे। तभी रात को करीब 10 बजे एक शख्स वहां आया और बच्ची को खिलाने के बहाने उठा ले गया। उसने कहा कि, वह बच्ची को उसी मां के पास ले जा रहा है। मगर, वह उसे बिल्डिंग की छत पर ले गया।

7 years-girl physically harassed by rapist, police arrested him

बिल्डिंग की छत पर मासूम बच्ची को लेकर, शख्स ने अपना वहसीपन दिखाया। उसने बच्ची से छेड़छाड़ शुरू कर दी। बच्ची डर गई, शख्स ने उसे थप्पड़ मारे और कहा नीचे फेंक दूंगा। उसके बाद कपड़े उतारकर रेप किया। फिर वहां से फरार हो गया। उधर, बच्ची की मां बच्ची को खोज रही थी। बच्ची लौटी तो अपनी मां को देख उससे चिपककर रोने लगी।

बच्ची ने अपने साथ हुई ज्यादती की पूरी घटना बताई, सुनकर मां सन्न रह गई। उसने हिम्मत कर घटना के बारे में पति को बताया। बाद में बच्ची को लेकर दोनों अस्पताल पहुंचे। पुलिस को खबर दी गई। बहरहाल, आरोपी को पुलिस ने धर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+