बर्थडे का केक काटकर लौट रहा था बाइक सवार युवक, CCTV में कैद हुआ मौत का खौफनाक मंजर
Gujarat News in Hindi, गोंडल। गुजरात में गोंडल से गुजरते नेशनल हाइवे पर दो बाइकों के बीच भयंकर टक्कर हुई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए। मारा गया युवक अपना बर्थडे मनाकर लौट रहा था। उसके साथ ही तीन और युवकों ने भी उसका केक कटवाया था, मगर रास्ते में हादसा होने की वजह से उस युवक की जिंदगी खत्म हो गई।

जानकारी के मुताबिक, दो बाइकों के बीच यह हादसा भरुडी टोलनाका के पास हुआ। मृतक युवक की पहचान रीबड़ा के रहने वाले 19 वर्षीय दीपक रवजीभाई चावड़ा के तौर पर हुई। वह अपने दोस्तों के साथ हाइवे स्थित होटल में बर्थडे का सेलिब्रेशन कर लौट रहा था। तभी भरुडी टोल नाके पर उसकी बाइक की अन्य बाइक से भिड़ंत हुई। जिसमें दीपक की मौत हो गई और उसके दोनों दोस्त घायल हो गए।
लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी सभी जानकारी यहां पढ़ें
यह हादसा वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। फुटेज में स्पष्ट रूप से वह दिख रहा है। दीपक अपने दोनों दोस्तों के साथ बाइक पर सवार था, तभी पीछे से एक बाइक उनकी बाइक को टक्कर मारकर चली गई। मृतक दीपक दो बहनों का इकलौता भाई था और वह गैरेज में काम करता था। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और जांच में जुट गई। मृतक के घर मातम छा गया है।












Click it and Unblock the Notifications