Zahida Khan Kaman: राजस्‍थान कांग्रेस की पहली सूची से पहले दिल्‍ली में जाहिदा खान की टिकट का विरोध

Zahida Khan Kaman in Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्‍थान कांग्रेस प्रत्‍याशियों की पहली सूची जारी होने वाली है। 200 सीटों पर टिकटों के 3000 आवेदन पर आज मंथन हो रहा है। इस बीच राजस्‍थान की अशोक गहलोत सरकार में मंत्री जाहिदा खान का विरोध जयपुर से दिल्‍ली पहुंच चुका है।

दिल्‍ली कांग्रेस मुख्‍यालय में आज स्‍क्रीनिंग कमेटी की बैठक होनी है, जिसमें कांग्रेस प्रत्‍याशियों की पहली सूची वाले नामों पर चर्चा होगी। जाहिदा खान भी दिल्‍ली पहुंचीं। वे AICC कार्यालय में भंवर जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर रही थी। तब कार्यकर्ता उनको टिकट नहीं देने की मांग करने लगे।

Zahida Khan Hatao Congress Bachao

भरतपुर के कामां से विधायक व राजस्‍थान सरकार में मंत्री जाहिदा खान के विरोध करने वालों ने 'जाहिदा हटाओ, कामां बचाओ, जाहिदा हटाओ कांग्रेस बचाओ' के नारे लगाने लगे। विरोध प्रदर्शन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कौन हैं जाहिदा खान?

जाहिदा खान राजस्‍थान में कांग्रेस की दिग्‍गज नेता हैं। 8 मार्च 1968 को जन्‍मी जाहिदा खान वर्तमान में राजस्‍थान भरतपुर जिले की कामां विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक हैं। राजस्‍थान की अशोक गहलोत सरकार में राज्‍यमंत्री 2008 में राजस्थान सरकार में मुख्य संसदीय सचिव भी रही थीं। अल्‍पसंख्‍यक समुदायक से ताल्‍लुक रखने वालीं जाहिदा खान सीएम अशोक गहलोत के करीबी नेताओं में से एक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+