Jaisalmer : युवती से मिलने आए युवक को गांव वालों ने न्यूड कर गर्म रेत पर लिटाकर दी 'तालिबानी सजा'

Jaisalmer News, जैसलमेर। राजस्थान के जैसलमेर जिले के बासनपीर गांव में एक युवक को नग्न कर उसका मुंडन करने के बाद तालिबानी सजा दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल भी हो रहा है। मामले में पुलिस ने संज्ञान हुए रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को दस्तयाब किया है।

राजस्थान में अमानवीय घटना

राजस्थान में अमानवीय घटना

जैसलमेर सदर थानाधिकारी महेन्द्र सिंह के अनुसार शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह अमानवीय घटना तीन दिन पहले की है। चापले की ढाणी युवक कथित रूप से किसी महिला या युवती से मिलने के लिए गांव आया था। तब ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर उसका मुंडन करने के बाद नग्न करके उसे गर्म रेत में लिटाकर प्रताड़ित किया है। आरोपियों द्वारा उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया गया, जिसमें आरोपी उसे 'तालिबानी सजा' देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस ने लिया संज्ञान

पुलिस ने लिया संज्ञान

साथ ही वीडियो में एक महिला या युवती भी नजर आ रही है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया और एक आरोपी को पूछताछ के लिए दस्तयाब किया है। साथ ही इस मामले में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। हालांकि इस संबंध में पुलिस थाने में पीड़ित युवक की ओर से कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई है।

पीड़ित ने पुलिस को बताई ये कहानी

पीड़ित ने पुलिस को बताई ये कहानी

लिबानी सजा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जैसलमेर पुलिस ने मामले की पड़ताल करती हुई पीड़ित युवक के पास पहुंची और उसको अस्पताल में मेडिकल करवाया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि बकरियां ढूंढने भागू का फांटे के पास आया था। तब हनीफ खा समेत आधा दर्जन आरोपियों द्वारा उसके साथ मारपीट व यह अमानवीय व्यव​हार किया गया, जिसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल भी करवा दिया।

ये भी पढ़ें : राजस्थान: पोकरण का दूल्हा, रूस की दुल्हन, बेहद रोचक ढंग से शुरू हुई इनकी लव स्टोरी, देखें वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+