बेटा नहीं होने से परेशान थी महिला, पति, दो बच्चियों और मां को फ्लैट में बंद कर 10 मंजिल से कूदी और फिर...
अलवर। राजस्थान के अलवर जिले में एक दिल दहला देना वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपार्टमेंट की 10वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में सनसनी मच गई। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई।

घटना रविवार सुबह भिवाड़ी के फूलबाग इलाके में स्थित आशियाना आंगन अपार्टमेंट की है। जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला की पहचान मंजू (32) के रुप में हुई है। मंजू खैरथल, अलवर की रहने वाली थी। उसकी शादी 6 वर्ष पहले किशनगढ़ निवासी पुष्कर गुप्ता से हुई थी। बता दें कि मंजू अपनी मां की इकलौती बेटी थी। इसलिए मां भी अक्सर उनके पास ही रहती थी।
वहीं, पुष्कर चाटर्ड अकाउंट हैं। वे आशियाना आंगन में दूसरी मंजिल पर फ्लैट में रहते है। रविवार सुबह फ्लैट पर मंजू के पति, मां और दोनों बच्चियां मौजूद थीं। अचानक किसी बात पर मंजू ने अपनी बुजुर्ग मां, पति और दो बच्चियों को दूसरी मंजिल पर स्थित फ्लैट में बंद कर दिया और बाहर से कुंदी लगा दी। इसके बाद 10वीं मंजिल पर पहुंचकर खुदकुशी कर ली।
पड़ोसियों ने फ्लैट का दरवाजा खोलकर अंदर बंद परिवार को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टि के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई है। फिलहाल, खुदकुशी के कारणों का सही पता नहीं चल पाया है। हालांकि, पुलिस की शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि महिला दो बच्चियों की मां थी। शादी के 6 साल बाद बेटा नहीं होने से वह अक्सर परेशान रहती थी।












Click it and Unblock the Notifications