राजस्थान: दो प्रेमियों को उकसाकर महिला ने पति का सिर कुचलवाया, कातिल फोन पर बोला- जय माता दी

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर जिले के सुखेरथाना क्षेत्र के खेलगांव रोड के पास सोमवार रात को पत्थर से कुचल कर मैकेनिक विनोद की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी और उसके दो प्रेमियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पुलिस को बता चला कि विनोद के साथ मोनिका की मर्जी के खिलाफ कोर्ट मेरिज हुई थी जिससे वह पति विनोद से छुटकारा पाना चाहती थी। इसलिए उसने अपने पुराने प्रेमी दुर्गेश तेली और दूसरे प्रेमी कपिल माली के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी।

मोनिका विनोद के साथ रहने को तैयार नहीं थी

मोनिका विनोद के साथ रहने को तैयार नहीं थी

पुलिस को जांच में पता चला कि मोनिका 12 साल की थी तब उसकी कर दी गई थी लेकिन छह साल बाद उसका तलाक हो गया। इसके बाद मोनिका अपने पीहर में रह रही थी। तलाकशुदा होने और पास में रहने वाले दुर्गेश से प्रेम प्रसंग शुरु हो गया। घर वालों ने इसका विरोध किया और कुछ समय बाद माेनिका की मर्जी के खिलाफ विनोद के साथ कोर्ट में शादी करवा दी गई। वह विनोद के साथ रहने को तैयार नहीं थी।

'या तो विनोद को मार दो या मुझे मार दो'

'या तो विनोद को मार दो या मुझे मार दो'

मोनिका को विनोद का साथ पसंद नहीं था इसलिए उसने विनोद की बहन के देवर कपिल के साथ दोस्ती कर ली। इस बीच विनोद को दुर्गेश से दोस्ती की भनक लगी तो उसने मोनिका का मोबाइल तोड़ दिया और सिम ले ली। विनोद से झगड़ा होने पर वह पीहर चली गई। घरवालों ने दबाव बना विनोद के पास भेजा और यहां आकर कपिल और दुर्गेश से मिलकर हत्या की साजिश रची। तीनों आरोपी पिछले 15 दिन से विनोद को मारने का प्लान बना रहे थे। मोनिका ने विनोद की मां के मोबाइल से दुर्गेश को फोन करके कहा कि 'या तो विनोद को मार दो या मुझे मार दो।'

कातिल फोन पर बोला जय माता दी

कातिल फोन पर बोला जय माता दी

इसके बाद कपिल ने मोटर साइकिल खराब होने और उसे ठीक करने का बहाना बनाकर विनोद को मौके पर बुलाया। वहां पर दुर्गेश को देखते उसे कुछ समझ आता इससे पहले कपिल ने विनोद के सिर पर पाने से हमला कर दिया। जान बचाने के लिए विनोद कुछ दूर तक भागा लेकिन वह कातिलों की पकड़ में आ गया। इस बीच दुर्गेश ने विनोद की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया। इसके बाद दोनों ने पत्थर से कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। विनोद की हत्या के बाद शाम 7-8 बजे के आसपास मोनिका ने पड़ोस में रहने वाली एक महिला के मोबाइल से कपिल को फोन कर विनोद के बारे में पूछा तो कपिल ने कोड वर्ड में जय माता दी यानी विनोद की हत्या कर दी है कहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+