55 साल की महिला के ऊपर से गुजरे ट्रेन के 23 डिब्बे, खरोंच तक नहीं आई, वीडियो वायरल
सीकर। राजस्थान के सीकर जिले के नीमकाथाना इलाके में जीलो रेलवे स्टेशन से चौंका देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक महिला यात्री के ऊपर से ट्रेन के 23 डिब्बे गुजर गए, मगर उसे खरोंच तक नहीं आई। महिला सकुशल है।

मामले के अनुसार नीमकाथाना तहसील के गांव नांगल निवसी 55 साल की माली देवी जयपुर जाना था। इसके लिए शनिवार 11 बजे जीलो स्टेशन पहुंची। यहां से उसे जयपुर की ट्रेन पकड़नी थी। वह दो नंबर प्लेटफार्म पार कर रही थी। इसी दौरान पटरियों ने गिर पड़ी और तभी मालगाड़ी आ गई। माली देवी ने घबराहट में भी हिम्मत से काम लिया और पटरियों पर सीधी लेट गई।

इसके बाद मालगाड़ी के 23 डिब्बे उसके ऊपर से गुजर गए। पूरी घटना को किसी मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। खुद माली देवी वीडियो देख हैरान रह गई और इसे अपना दूसरा जन्मा होना बताया। जाको राखे सांइया ताको मार सके ना कोय वाली कहावत चरितार्थ करती इस घटना का वीडियो सोशल मीडियो पर वायरल हो रहा है।
24 जून को बेटी के भात
माली देवी के बेटी के 24 जून को भात का कार्यक्रम है। वह उसी कार्यक्रम की खरीदारी करने के लिए जयपुर जा रही थी, मगर जीलो रेलवे स्टेशन हादसे का शिकार हो गई और चमत्कारिक ढंग से बच गई।












Click it and Unblock the Notifications