बिन एक भी शब्द बोले रिश्तों में घोल रहे मिठास, सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती प्यार में बदली

भरतपुर, 1 मई। यह अजब प्रेम की गजब कहानी है। इनमें कोई भाषा नहीं। एक भी शब्द बिन बोले ही रिश्तों में मिठास घुल रही है। बेपनाह मोहब्बत का यह मामला राजस्थान के भरतपुर में सामने आया है।

love

दरअसल, इस प्रेम कहानी में पति-पत्नी और वो है। ये तीनों ही मूक बधिर हैं। तीनों ही न सुन सकते हैं न बोल सकते हैं। महिला पिछले चार साल से भरतपुर में ही प्रेमी के साथ रह रही थी। शिकायत पर हिमाचल प्रदेश पुलिस पति की शिकायत पर उसकी पत्नी को लेने के लिए भरतपुर पहुंची। जहां करीब एक घंटे तक प्रेमी व प्रेमिका एक-दूसरे को देखकर बिलखते रहे। बाद में समझाने के बाद महिला मान गई और स्थानीय पुलिस ने उसे हिमाचल पुलिस के हवाले कर दिया।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश के गांव भौरा तहसील पालमपुर जिला कागड़ा निवासी अशोक कुमार पुत्र रोडाराम की शादी करीब 14 साल पहले बृजवाला के साथ हुई थी। शादी के बाद उनके दो बच्चे हुए। पांच साल पहले मूक बधिर गोविंद सिंह निवासी सूरजपोल गेट बहारमति शहर भरतपुर की दोस्ती सोशल मीडिया के माध्यम से बृजवाला से हुई।

दोनों एक-दूसरे से वीडियो कॉल पर बात करने लगे। कुछ समय बाद ही बृजवाला प्रेमी गोविंद से मिलने के लिए उत्तरप्रदेश के मथुरा ट्रेन से आ गई। जहां से उसने प्रेमी गोविंद को मैसेज भेजा। गोविंद उसे मथुरा से लेकर भरतपुर अपने घर आ गया। जहां कुछ दिन रहने के बाद उसके पति की शिकायत पर हिमाचल पुलिस ने प्रेमी गोविंद के परिजनों से संपर्क साधा।

काफी समझाने के बाद बृजवाला को वापस भेज दिया गया। दोनों के बीच बातचीत भी बंद हो गए। अब करीब चार साल पहले दुबारा से बृजवाला प्रेमी के पास भरतपुर आ गई। तभी से वह प्रेमी के साथ रह रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+