शादी के बाद 2-2 लड़कों से इश्क लड़ा रही थी चांदनी, एक रात रची खौफनाक साजिश

धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर जिले की सरमथुरा थाना पुलिस ने एक युवक की हत्या के मामले का खुलासा कर दिया है। मृतक युवक की पत्नी ने ही अपने दो प्रेमियों के साथ मिलकर पति की हत्या कराई थी। प्रकरण का खुलासा करते हुए धौलपुर एसपी केसर सिंह शेखावत ने बताया कि बीते गुरुवार को सरमथुरा थाना इलाके के महाकालेश्वर मंदिर के पास झाड़ियों में 28 वर्षीय युवक रवि पुत्र रामहेत का संदिग्ध परिस्थिति में शव मिला था। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया था।

Wife arrested with her two lovers for husbands murder in Dholpur Rajasthan

एसपी शेखावत ने बताया कि प्रारंभिक अनुसंधान में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा था। जिसे लेकर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य जुटाकर मामले का गहनता से अनुसंधान शुरू किया। शक की सुई मृतक युवक की पत्नी तक पहुंच गई। पुलिस ने मृतक युवक की पत्नी चांदनी एवं उसके दो प्रेमियों को हिरासत में लिया। जिनसे गहनता से जानकारी लेने पर मामले का पर्दाफाश हो गया। मृतक रवि की पत्नी चांदनी और उसके दो प्रेमी बंटी उर्फ जयवीर पुत्र उम्र 19 साल निवासी बड़ा गांव और हरि पुत्र राजेंद्र उम्र 19 साल निवासी हीरापुर थाना नादनपुर हाल निवासी धोबी पाड़ा सरमथुरा ने जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया है।

एसपी शेखावत ने बताया कि मृतक रवि की पत्नी का दोनों युवकों के साथ पिछले लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों आरोपी मृतक की पत्नी को बेंगलुरु ले जाना चाहते थे, लेकिन रवि इसमें बाधक बन रहा था। लिहाजा रवि को ठिकाने लगाने के लिए मृतक की पत्नी चांदनी और उसके दो प्रेमी बंटी और हरि ने हत्या करने की रूपरेखा बना डाली।

योजनाबद्ध तरीके से दोनों आरोपी रवि को अपने साथ महाकालेश्वर मंदिर के पास ले गए। जहां शराब का सेवन कर रवि की गला घोटकर निर्मम हत्या कर दी। दोनों आरोपियों ने मृतक की जेब में शराब का एक पव्वा भी रख दिया। जिससे मामले का खुलासा नहीं हो और युवक की मौत शराब के सेवन से होना साबित हो जाए। एसपी शेखावत ने बताया कि करीब आधा दर्जन पुलिस अधिकारियों की टीम ने गहनता से अनुसंधान कर मामले का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मृतक रवि की पत्नी चांदनी और उसके दो प्रेमी बंटी और हरी को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के संबंध में तीनों आरोपियों से ओर जानकारी हासिल की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+