Youtuber Ratan Chauhan क्यों दिखती हैं लड़कों जैसी, क्या है इसके पीछे की कहानी?
इंस्टाग्राम पर रतन चौहान के इस वक्त एक मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इंस्टाग्राम के अलावा, उनका एक YouTube पेज भी है जहां वह अपने म्यूजिक वीडियो अपलोड करती हैं।
Youtuber Ratan Chauhan: रतन चौहान... सोशल मीडिया प्रेमियों के लिए ये नाम तो टॉप सेलिब्रेटी का है लेकिन जो लोग सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं, उनके लिए रतन चौहान उस लड़की का नाम है जो कि Youtuber और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तो है लेकिन वो लड़के वाले रूप में रहना पसंद करती हैं। वो सलवार सूट में कम बल्कि पैंट और शर्ट में ज्यादा नजर आती हैं और लोग उनके ड्रेसिंग सेंस के दीवाने हैं।

क्यों वो लड़कों वाले लुक में नजर आती हैं?
लेकिन अक्सर उनको लेकर ये बातें भी होती हैं कि जब ऊपरवाले ने उन्हें सुंदर सी लड़की बनाकर धरती पर भेजा है तो फिर क्यों वो लड़कों वाले लुक में नजर आती हैं? कहीं उन्होंने भी तो अपना सेक्स ट्रांसप्लांट नहीं करवाया है?
एक दर्द भरी दास्तां
तो आपको बता दें कि ऐसा कुछ नहीं है दरअसल लड़का बनने के पीछे एक दर्द भरी दास्तां हैं, जिसे जानकर आपकी भी आंखें भर आएंगी। दरअसल राजस्थान के मांडवा की रहने वाली रतन चौहान एक राजपूत परिवार से ताल्लुक रखती हैं।

डांस, एक्टिंग और गानों का शौक
इस परिवार में लड़कियों को घर में पैंट-शर्ट पहनने और छोटे बाल रखने की इजाजत नहीं थी। 31 अगस्त, 1998 को जन्मी रतन का कॉलिंग नेम 'निक्कू' हैं। इनका पूरा परिवार सिद्धांतवादी और परंपरावादी है। ऐसे में रतन का लड़कों के रूप में रहना परिवार वालों को बिल्कुल रास नहीं आता था। रतन के आजाद ख्यालों की वजह से परिवार वाले उनके मम्मी-पापा को काफी ताने मारा करते थे लेकिन रतन इन बातों के परवाह किए बगैर अपना काम कर रही थी, उन्हें डांस, एक्टिंग और गानों का शौक था लेकिन घरवालों के डर से उन्होंने लड़कों के स्टाइल में अपना वीडियो बनाना शुरू किया।

रतन के पिता की नौकरी छूट गई...
एक दिन उनके किसी दोस्त ने उनके डांस का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया जो कि वायरल हो गया और उसे बहुत ज्यादा लाइक्स मिले, जिसके बाद से रतन चौहान ने चाइनीज एप टिक-टॉक पर वीडियोज बनाने शुरू किए।
घर में भूचाल आ गया...
लेकिन इस वीडियो को ही लेकर उनके घर में भूचाल आ गया और इस प्रहार पर कुठाराघात तब हो गया, जब रतन के पिता बीमार हो गए और उनकी नौकरी छूट गई।
पैंट-शर्ट और छोटे बालों पर एतराज
परिवार के सामने आर्थिक परेशानी आ गई, ऐसे में अपने दोस्त की मदद से रतन ने अपना वीडियो बनाना जारी रखा लेकिन परिवार उनके खिलाफ होता गया क्योंकि उनकी नजर में राजपूत परिवार की लड़कियों को ये सब शोभा नहीं देता है।

'...तब मेरी मां का सपोर्ट मुझे मिला'
जोश टॉक हिंदी में रतन ने अपने दर्द को बखूबी बयां किया है। उन्होंने आंखों में आंसू भरकर बताया था कि 'ग्रेजुएशन सेकेंड ईयर में मेरे साथ ऐसा कुछ हुआ कि मन में सुसाइड के ख्याल आने लगे थे, मेरे पापा को मेरे लिए शर्मिंदगी महसूस कराई गई थी, जिसके बाद मुझे लगा कि मुझे अब जीना नहीं चाहिए लेकिन तब मेरी मां का सपोर्ट मुझे मिला और उन्होंने कहा कि मुझे तुम पर भरोसा है कि तुम गलत नहीं हो।'

'छोटे भाई और मां की जिम्मेदारी'
'मां की बातों से मुझे बल मिला और मैंने अपने वीडियो बनाने जारी रखा लेकिन तब मेरी शादी की बातें होने लग गई लेकिन फिर भी मैंने हिम्मत नहीं हारी। जब मैं सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हुई तो पापा को लगा कि 'मैं गलत नहीं हूं , धीरे-धीरे उन्हें ये बात समझ में आई लेकिन कुदरत का एक और प्रहार मेरे ऊपर हुआ और पापा बीमारी की वजह से चल बसे लेकिन उन्होंने जाते-जाते ये जरूर कहा कि तुम जो चाहती हो वो करो, मुझे पता है कि वो सब गलत नहीं है। तुम्हारे ऊपर तुम्हारे छोटे भाई और मां की जिम्मेदारी है।'

रतन ने हालात के सामने घुटने नहीं टेके...
रतन ने हालात के सामने घुटने नहीं टेके और वीडियो बनाना जारी रखा। वो धीरे-धीरे सोशल मीडिया स्टार बन गई, लोगों को उनके कपड़े पसंद आने लग गए और उन्होंने फिर अपना खुद का स्टोर खोल लिया और 'बिजनेस गर्ल' बन गईं।
रतन बन गईं सोशल मीडिया स्टार
आज उनके खुद के दो स्टोर हैं, जो कि क्लासिक कपड़ों के लिए जाना जाता हैं और काफी लोकप्रिय है। गौरतलब है कि इंस्टाग्राम पर रतन के इस वक्त एक मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उनका खुद का यूट्यूब चैनल हैं, जहां वह अपने म्यूजिक वीडियो अपलोड करती हैं। रतन अपने सभी गाने लिखती, गाती और परफॉर्म करती हैं।
-
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे?












Click it and Unblock the Notifications