Rajasthan News: विधानसभा उपचुनाव में सचिन पायलट के गढ़ टोंक के देवली-उनियारा में टिकट का दावेदार कौन ?

Rajasthan Assembly By-Election: राजस्थान में 25 लोकसभा सीटों पर चुनाव हुए। लेकिन जब नतीजे आए तो हर कोई चौंक गया। इन नतीजों में 5 सीटों पर कांग्रेस के विधायक सांसद का चुनाव जीते। अब इन पांच सीटों पर उपचुनाव की तैयारी शुरू हो गई है।

आज हम सबसे पहले बात करेंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और टोंक विधायक सचिन पायलट के गढ़ टोंक जिले की जहां देवली-उनियारा से विधायक हरीशचंद्र मीना के सांसद निर्वाचित होने के बाद रिक्त हुई सीट की।

who-is-the-contender-for-ticket-in-sachin-pilots-stronghold-tonk-in-the-assembly-by-election

एक ओर जहां कांग्रेस इस सीट को एक बार फिर से जीत हासिल कर अपने कब्जे में रखना चाहती है तो वहीं भाजपा भी इस सीट को हर हाल में फतेह करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

हालांकि अभी तक विधानसभा उपचुनावों को लेकर कोई तारीख तय नहीं हुई है लेकिन भाजपा और कांग्रेस के नेता इस सीट पर भाग्य आजमाने के लिए जयपुर से दिल्ली की दौड़ में लग गए है।

कांग्रेस की बात करे तो इस सीट पर लोग चर्चा कर रहे है कि नवनिर्वाचित सासंद हरीशचंद्र मीना अपने किसी परिवारजन को इस सीट से टिकट दिलवाना चाहते है लेकिन इन अफवाहों में ज्यादा दम नजर नहीं आ रहा है।

क्योंकि हरीशचंद्र मीना खुद चाहते है कि इस सीट पर पार्टी किसी स्थानीय नेता को टिकट दे ताकि वो विधानसभा में स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठा सके।

इधर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और टोंक विधायक सचिन पायलट भी लोकसभा चुनावों में राजस्थान से लेकर सभी राज्यों मेंं मिली जीत से अतिउत्साहित है लेकिन वो खुद भी चाहते है कि किसी युवा को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा जाए।

चलिए अब आपकों बताते है कि कौन वो नेता है जो टिकट की दौड़ में दिल्ली पहुंच चुके है।

कांग्रेसी खेमे में सबसे पहला नाम मुरली राम गुर्जर का माना जा रह है जो मूल रूप से सवाईमाधोपुर जिले के निवासी है। और विधानसभा चुनावों से ही देवली-उनियारा इलाके में सक्रिय नजर आ रहे है। लेकिन जब विधानसभा चुनावों में मुरलीराम गुर्जर को टिकट नहीं मिला और हरीशचंद्र मीना प्रत्याशी बने तब भी सक्रिय रूप से चुनावी प्रचार किया और जीत में भूमिका निभाई।

उधर लोकसभा चुनावों के दौरान भी मुरली राम खासे सक्रिय नजर आए और गंगापुरसिटी, बामनवास सहित सवाईमाधोपुर इलाके में गांव-गांव जाकर हरीशचंद्र मीना के समर्थन में वोट मांगे।

युथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष और जिला परिषद सदस्य हंसराज गुंजल भी इन दिनों टिकट के लिए जयपुर से दिल्ली दौड़ रहे है। बतौर युवा कार्यकर्ता अपनी छाप छोड़ने वाले गुंजल के सचिन पायलट से लेकर हरीशचंद्र मीना खुद मुरीद है।

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रामनारायण मीना की भी निगाहें इस सीट पर दोबारा टिक गई है। रामनारायण मीना देवली-उनियारा सीट से विधायक रह चुके है।

उधर भाजपा के खेमें की बात करे तो गुर्जर नेता और विधानसभा चुनाव हारे विजय सिंह बैंसला उपचुनावों में अपनी हार का बदला लेने की पूरी तैयारी में है। चर्चा है कि बैंसला इस बार फिर से टिकट लाकर अपना हार का जख्म भरना चाहते है।

इधर भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर की इस सीट पर चुनाव लड़ने की खासी चर्चाएं है। माना जा रहा है कि इस बार भाजपा महिला उम्मीदवार पर देवली-उनियारा में दांव खेल सकती है।

30 जून को सचिन पायलट के गढ़ टोंक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा किसानों की सम्मान निधि को लेकर प्रदेशस्तरीय समारोह में शिरकत करने वाले है। चर्चा है कि भाजपा इस कार्यक्रम के माध्यम से जनता का मन टटोल सकती है साथ ही प्रत्याशियों का दमखम भी भांप सकती है।

हालांकि भाजपा का एक खेमा पूर्व मंत्री प्रभूलाल सैनी के टिकट को लेकर खासा आश्वस्त नजर आ रहा है लेकिन फिलहाल प्रत्याशियों के नामों को लेकर ना तो कांग्रेसी कुछ बोल रहे है ना ही भाजपाई।

लेकिन इतना जरूर है कि भाजपा के नेता, मंत्री और मुख्यमंत्री खुद विधानसभा उपचुनावों की पांच सीटों पर जीत का दावा कर रहे है। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने आज टोंक में पांचों विधानसभा सीटों के उपचुनावों में जीत का दावा ठोका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+