कौन हैं गोरी नागोरी, जिनके कामुक अंदाज को देखकर बोले लोग-'हाय गर्मी '? क्यों कहलाती हैं राजस्थान की 'शकीरा'?

जयपुर, 07 जून। इन दिनों राजस्थान की 'शकीरा' उर्फ गोरी नागोरी जबरदस्त चर्चा में हैं। अपने कामुक अंदाज और बोल्ड मूव्स के लिए मशहूर गोरी नागौरी का एक 'रील' क्लिप लोगों के बीच जबरदस्त चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। दरअसल इंस्टा पर शेयर किए गए इस क्लिप में गोरी नागोरी हरे रंग का सूट और लाल चुनरी ओढ़े दिख रही हैं और बड़े ही कातिलाना अंदाज में एक्सप्रेशन दे रही हैं और पीछे बैक्रग्राउंड से आवाज आ रही है ' हाय गर्मी'

'आप काफी सुंदर हैं, हमें आपको देखकर पसीने छूट रहे है'

'आप काफी सुंदर हैं, हमें आपको देखकर पसीने छूट रहे है'

नागौरी के इस खूबसूरत क्लिप पर लोगों ने काफी कमेंट किया है, कुछ ने तो यहां तक लिख दिया है 'अरे काली हो जाओगी'। तो किसी ने लिखा है कि 'आप काफी सुंदर हैं, हमें आपको देखकर पसीने छूट रहे हैं।' कुल मिलाकर इस वक्त सोशल मीडिया पर गोरी ही गोरी छाई हुईं हैं।

राजस्थान की 'शकीरा' कहलाती हैं गोरी

राजस्थान की 'शकीरा' कहलाती हैं गोरी

मालूम हो कि मात्र 9 साल से डांस कर रही गोरी नागोरी इस वक्त राजस्थान में काफी चर्चित चेहरा हैं। उन्हें लोग राजस्थान की 'शकीरा' कहकर बुलाते हैं क्योंकि वो अपने राजस्थानी गीतों में शकीरा की तरह ही लटके-झटके दिखाती हैं। हालांकि उनके डांस परंपरागत लिबास में ही होते हैं, बावजूद इसके वो राजस्थानी गीतों पर बोल्ड डांस करने के लिए जानी जाती हैं, जिसके कारण उन पर कई बार अश्लीलता फैलाना का भी आरोप लग चुका है।

'टीवी पर ही पहली बार शकीरा का डांस देखा था'

'टीवी पर ही पहली बार शकीरा का डांस देखा था'

असल जिंदगी में नागोरी 'शकीरा' की काफी बड़ी फैन हैं और उन्होंने टीवी पर ही पहली बार शकीरा का डांस देखा था और तब से ही उन्होंने अपने डांस में शकीरा का स्टेप मिक्स कर दिया इसलिए उन्हें लोग राजस्थान की 'शकीरा' कहकर बुलाते हैं।

गोरी का असली नाम तस्लीमा बानो है

गौरतलब है कि गोरी का असली नाम तस्लीमा बानो है। शुरू में उनके मां-पिता उनके डांस करने के काफी खिलाफ थे, उन्होंने गोरी को कई बार इसके लिए रोका भी था लेकिन गोरी की जिद के आगे उनकी एक ना चलीं।

डांसर सपना चौधरी के साथ कर चुकी हैं स्टेज शेयर

लेकिन जब धीरे-धीरे गोरी की लोकप्रियता बढ़ने लगी तो उन्होंने भी गोरी के इस फैसले को स्वीकार कर लिया। हाल ही में गौरी के 'ले फोटो ले' म्यूजिक वीडियो को 350 मिलियन व्यूज मिले थे। वो हरयाणवी फेमस डांसर सपना चौधरी के साथ भी स्टेज शेयर कर चुकी हैं लेकिन इस वक्त उनकी लोकप्रियता का आलम ये है कि लोग आज की डेट में उन्हें सपना से ज्यादा अच्छा डांसर बता रहे हैं।


देखें गौरी नागोरी के डांस वीडियो

कामुक अंदाज और बोल्ड मूव्स के लिए मशहूर गोरी नागोरी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+