Who is Bhagirath Chaudhary: अजमेर के सांसद भागीरथ अब होंगे मोदी 3.0 में कैबिनेट मंत्री, जानिए इनके बारे में

Who is Bhagirath Chaudhary: प्रधानमंत्री के रूप में आज तीसरी बार नरेंद्र दामोदर दास मोदी ने शपथ ली इसके साथ ही मोदी कैबिनेट 3.0 के मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की है। इस बार राजस्थान के चार सांसदों को मंत्री बनाया गया है।

अजमेर के सांसद भागीरथ चौधरी ने भी मोदी सरकार के कैबिनेट 3.0 में मंत्री पद की शपथ ली। राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में चौधरी ने शपथ ली।

who-is-bhagirath-chaudhary-biography-in-hindi-know-cabinet-minister-of-narendra-modi-government-202

भागीरथ चौधरी के मंत्री पद की शपथ के साथ ही धर्मनगरी अजमेर में जश्न का माहौल है। अब आपकों बता है कि आखिर क्यों भागीरथ चौधरी को मंत्री बनाया गया है। जानते है इनके राजनीतिक जीवनी।

आपकों बता दे इस बार के चुनाव में भाजपा के सिर्फ दो सांसद जाट समुदाय से आते हैं। जिनमें भागीरथ चौधरी और पीपी चौधरी का नाम शामिल है।

पिछली सरकार में कैलाश चौधरी केंद्र में मंत्री बने थे। लेकिन इस बार वो चुनाव हार गए। जाट बेल्ट कहे जाने वाले शेखावाटी में भाजपा का सफाया हो गया। ऐसे में भाजपा जाट चेहरे को मंत्री बना कर जातिगत समीकरण साधना चाहती है।

आज नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली । राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में देश और दुनिया के कई ख्यातनाम गणमान्य लोग शामिल हुए।

राजस्थान से गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल, भागीरथ चौधरी, भूपेंद्र यादव को मंत्रीमंडल में शामिल किया गया है।

इन नामों में नया नाम अजमेर से सांसद भागीरथ चौधरी का है। राजस्थान की अजमेर सीट पर बीजेपी के भागीरथ चौधरी ने दोबारा जीत दर्ज की है।

उन्होंने यहां कांग्रेस के प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी को करीब सवा तीन लाख से ज्यादा मतों से हराया है। भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली पसंद हैं।

भागीरथ चौधरी की उम्र 69 साल के है। उनका जन्म 01 जून 1954 में अजमेर के मानपुरा में हुआ था। उन के पिता का नाम रामचंद्रा चौधरी है और माता का नाम दाखा देवी है।

पिछले विधानसभा चुनाव में भागीरथ चौधरी को किशनगढ़ विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी बनाया गया था। मगर वह चुनाव हार गए और तीसरे नंबर पर रहे थे।

किशनगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा से बागी हुए विकास चौधरी कांग्रेस में शामिल हुए और उन्होंने भागीरथ चौधरी का हरा दिया, जबकि लोकसभा चुनाव में भागीरथ चौधरी ने किशनगढ़ विधानसभा सीट से इस बार करीब 1 लाख मतों से बढ़त बनाई।

राजस्थान से एक मात्र जाट चेहरा
इस बार के चुनाव में भाजपा के सिर्फ दो सांसद जाट समुदाय से आते हैं. जिनमें भागीरथ चौधरी और पीपी चौधरी का नाम शामिल है।

पिछली सरकार में कैलाश चौधरी केंद्र में मंत्री बने थे. लेकिन इस बार वो चुनाव हार गए. जाट बेल्ट कहे जाने वाले नागौर, झुंझुनू, सीकर और नागौर समेत पूरे शेखावाटी में भाजपा का सफाया हो गया। ऐसे में भाजपा जाट चेहरे को मंत्री बना कर जातिगत समीकरण साधना चाहती है।

2019 में जीता था लोकसभा चुनाव

2019 में हुए लोकसभा चुनाव में अजमेर सीट से बीजेपी के प्रत्याशी भागीरथ चौधरी ने जीत दर्ज की थी। उन्हें 8,15,076 वोट मिले थे, तो वहीं कांग्रेस के रिज्जू झुनझुनवाला को 3,98,652 वोट मिले थे। इसके अलावा आप के प्रत्याशी विश्राम बाबू को मात्र 13,041 वोट मिले थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+