Augustine George Masih: राजस्थान हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस ऑगस्टाइन जॉर्ज मसीह कौन हैं?
राजस्थान हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश ऑगस्टाइन जॉर्ज मसीह मंगलवार को शपथ ली। ये पंजाब रोपड़ के रहने वाले हैं।

Augustine George Masih Chief Justice of Rajasthan High Court: जस्टिस ऑगस्टाइन जॉर्ज मसीह राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बने हैं। राजस्थान राजभवन में मंगलवार शाम साढ़े चार बजे आयोजित समारोह में इन्होंने पद की शपथ ली। राजस्थान राज्यपाल कलराज मिश्र ने जस्टिस ऑगस्टाइन जॉर्ज मसीह को अंग्रेजी में शपथ दिलवाई। इस दौरान सीएम अशोक गहलोत समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
राजस्थान के चीफ जस्टिस मसीह की जीवनी
- जस्टिस ऑगस्टाइन जॉर्ज मसीह मूल रूप से पंजाब के रोपड़ के रहने वाले हैं।
- 12 मार्च 1963 को रोपड़ में जन्मे जस्टिस ऑगस्टाइन जॉर्ज मसीह ने सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल कसौली हिमाचल प्रदेश से शुरुआती शिक्षा ली।
- सैफुद्दीन ताहिर हाई स्कूल अलीगढ़ से भी पढ़ाई की। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से विज्ञान संकाय में स्नातक किया। एलएलबी की डिग्री ली।
- पंजाब और हरियाणा बार काउंसिल में 6 जून 1987 को जस्टिस ऑगस्टाइन जॉर्ज मसीह ने नामांकन करवाया।
- जस्टिस ऑगस्टाइन जॉर्ज मसीह ने संविधान, सेवा, श्रम, नागरिक कानून सहित मूल अपीलीय दोनों पक्षों पर प्रैक्टिस की।
- इनको सुप्रीम कोर्ट, पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट, दिल्ली हाई कोर्ट, हिमाचल प्रदेश सहित कई हाई कोर्ट में कामकाज का अनुभव है।
- जस्टिस मसीह सहायक महाधिवक्ता, उप महाधिवक्ता, अतिरिक्त महाधिवक्ता के पदों पर भी रह चुके हैं।
पूर्व सीजे पंकज मित्तल की जगह लेंगे
उल्लेखनीय है कि जस्टिस मसीह पूर्व सीजे पंकज मित्तल की जगह लेंगे। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चन्द्रचूड़ की अध्यक्षता में कॉलेजियम ने अप्रेल में राजस्थान हाइकोर्ट के नए सीजे पद पर नियुक्ति के लिए जस्टिस ऑगस्टिन जॉर्ज मसीह के नाम की सिफारिश की थी। कॉलेजियम की सिफारिश को केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद राष्ट्रपति कार्यालय ने हाल ही में जस्टिस मसीह की राजस्थान हाई कोर्ट सीजे पद पर नियुक्ति संबंधी आदेश जारी किए थे।












Click it and Unblock the Notifications