Alok Raj: राजस्थान में पहली बार RSSB की कमान रिटायर्ड आर्मी अफसर को मिली, आलोक राज होंगे अध्यक्ष
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB Chairman) के अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा के इस्तीफा देने के बाद अब रिटायर्ड मेजर जनरल आलोक रोज को कमान सौंपी गई है।
Alok Raj new Chairman of RSSB: राजस्थान में सरकारी भर्तियों में धांधली और पेपर लीक के बढ़ते मामलों के बीच राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB Chairman) की कमान भारतीय सेना से रिटायर मेजर आलोक राज को सौंपी है। इनका कार्यकाल तीन साल का होगा।

आलोक राज की राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की एक वजह पूर्व अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा का इस्तीफा भी है। राजस्थान में यह पहली बार है जब कर्मचारी चयन बोर्ड का अध्यक्ष आर्मी बैकग्राउंड से हो।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा ने 23 जुलाई को इस्तीफा दे दिया था। जबकि शर्मा के कार्यकाल पूरा होने में करीब दो महीने का वक्त शेष था। उन्होंने इस्तीफा क्यों दिया? इसका कारण पता नहीं चल पाया।
बता दें कि आलोक राज जून 1983 में भारतीय सेना की सिख लाइट इन्फेंट्री की पहली बटालियन में भर्ती हुए थे। भारतीय सेना में 37 साल तक सेवाएं देने के बाद आलोक राज रिटायर हो गए।
आलोक राज के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष पद काफी चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि राजस्थान में पेपर लीक की वजह से कई भर्तियां अटकी पड़ी हैं। वहीं, राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की आचार संहिता भी लगनी है और इससे पहले कई भर्तियां प्रस्तावित हैं, जिन्हें समय पर पूरा करवाना भी चुनौती है।
सितंबर-अक्टूबर में प्रस्तावित भर्तियां
सूचना सहायक भर्ती - 9 सितंबर
कनिष्ठ लेखाकार और तहसील राजस्व लेखाकार भर्ती - 17 सितंबर
संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती - 24 सितंबर (पहली पारी)
संविदा नर्सेज भर्ती - 24 सितंबर (दूसरी पारी)
संगणक भर्ती - 14 अक्टूबर (पहली पारी)
पर्यवेक्षक भर्ती - 14 अक्टूबर (दूसरी पारी)
कृषि पर्यवेक्षक भर्ती - 21 अक्टूबर (पहली पारी)
सुपरवाइजर भर्ती - 21 अक्टूबर (दूसरी पारी)












Click it and Unblock the Notifications