Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rajasthan: भाजपा की पहली सूची में शामिल 4 महिला प्रत्‍याशी कौन हैं?, जानिए टिकट मिलने की वजह

Rajasthan BJP Women Candidate: राजस्‍थान भाजपा की पहली सूची में चार महिला उम्‍मीदवार दीया कुमारी, कृष्णा कटारा, संतोष मेघवाल व राजकुमारी जाटव को प्रत्‍याशी घोषित किया है।

Rajasthan BJP candidates list: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 के भाजपा ने 41 प्रत्‍याशियों की पहली सूची जारी की है, जिसमें दस फीसदी यानी चार महिला उम्‍मीदवार भी शामिल हैं। इस बार सात सांसदों को भी चुनाव मैदान में उतारा है।

उल्‍लेखनीय है कि चुनाव आयोग ने पांच राज्‍यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान करने के साथ ही 9 अक्‍टूबर से आचार संहिता लागू कर दी है। राजस्‍थान में 23 नवंबर को मतदान और 3 दिसंबर को मतगणना होनी है।

Rajasthan Assembly Election 2023


राजस्‍थान भाजपा की महिला प्रत्‍याशी कौन हैं

दीया कुमारी सांसद, राजसमंद (प्रत्‍याशी- विद्याधरनगर सीट)

राजस्‍थान भाजपा की पहली सूची में शामिल एकमात्र महिला सांसद हैं। राजसमंद से महिला सांसद दीया कुमारी को जयपुर की विद्याधरनगर सीट से टिकट दिया है। दीया कुमारी जयपुर के पूर्व राजघराने से ताल्‍लुक रखती हैं। 2013 में सवाई माधोपुर से विधायक चुनी गईं। 2019 में राजसमंद से सांसद बनीं दीया कुमारी को भाजपा ने नरपत सिंह राजवी की जगह टिकट दिया है। विद्याधरनगर भाजपा की मजबूत सीट है। राजपूतों की नाराजगी से बचने के लिए दीया कुमारी को मैदान में उतारा।

कृष्णा कटारा, बागीदौरा

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा ने कृष्णा कटारा को बांसवाड़ा जिले की बागीदौरा सीट से उम्‍मीदवार घोषित किया है। 53 वर्षीय कृष्णा कटारा 12वीं कक्षा तक पढ़ी हैं। वर्तमान में कृष्णा कटारा भाजपा प्रदेश मंत्री हैं। जिला परिषद की सदस्‍य हैं। पूर्व में नगर पालिका की अध्‍यक्ष भी रही हैं। क्षेत्र में लगातार सक्रिय और महिला प्रत्‍याशी होने की वजह से टिकट दी गई है।

संतोष मेघवाल, सुजानगढ़

राजस्‍थान भाजपा उम्‍मीदवारों की पहली सूची में जगह बनाने में सफल रहीं संतोष मेघवाल साल 2015 में कांग्रेस से प्रधान बनी थीं। साल 2018 में सुजानगढ़ से निर्दलीय चुनाव लड़ा और तीस हजार वोट हासिल किए। 28 अक्‍टूबर 2020 को भाजपा ज्‍वाइन कर ली। सियासी समीकरण बैठाने के लिए संतोष मेघवाल सुजानगढ़ से उम्‍मीदवार घोषित किया गया है।

राजकुमारी जाटव, हिंडौन‍ सिटी

हिंडौन सिटी से भाजपा उम्‍मीदवार राजकुमारी जाटव ने साल 2013 में यहां से भाजपा की टिकट पर जीत दर्ज की थी। साल 2018 में इनका टिकट काटकर मंजू खैरवाल को मैदान में उतारा गया तो यहां कांग्रेस के भरोसीलाल जाटव को जीत मिली। भाजपा हार गई। 2.75 लाख वोटरों में 80 हजार एससी वर्ग के हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+