Rajasthan News: राजस्थान में आज कहां होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अलर्ट

Rajasthan Weather News: राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से मानसून जबरदस्त मेहरबान हो रहा है हालांकि उमस भरी गर्मी से अभी भी लोग खासे परेशान नजर आ रहे है। आज फिर से मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर कोटा,बूंदीं,बारां सहित कई जिलों में वज्रपात होने की सम्भावना जताई है।

प्रदेश में लगातार जारी मानसून की मेहरबानी जहां किसानों और आमजन के लिए राहत लेकर आ रही है वहीं कई जिलों और इलाकों में पानी निकासी के माकूल इंतजाम नहीं होने से परेशानी का सबब भी नजर आ रहा है।

प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के चलते जलभराव के हालात हो रहे है। पूर्वी राजस्थान में बारिश के कारण नदी नाले उफान पर आ चुके हैं। कई जगहों पर तो बाढ़ जैसे हालात बन रहे है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी 5-6 दिनों तक प्रदेश में भारी बारिश का दौर बना रहेगा।

where-will-it-rain-in-rajasthan-today-meteorological-department-has-issued-fresh-alert

मौसम केंद्र जयपुर ने आज कोटा,बूंदी, बारां, भीलवाड़ा, डूंगरपुर, बांसवाड़ा सहित कई जिलों में बारिश के साथ-साथ वज्रपात और मेघगर्जन का यलो अलर्ट जारी किया है। इनके अलावा पाली, अजमेर, जालोर आदि जिलों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Recommended Video

      Rajasthan News: राजस्थान में आज कहां होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अलर्ट

      मौसम विभाग के जारी अलर्ट के अनुसार पूर्वी राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में आगामी 5-6 दिनों तक झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा। इन जगहों पर मानसून की झमाझम बारिश जारी रह सकती है।

      अजमेर, कोटा, उदयपुर और जोधपुर संभाग में आगामी 3-4 दिनों तक बारिश होने की सम्भावना है। अगस्त के पहले सप्ताह में राजस्थान में फिर मानसून की गतिविधियों में बढ़ोतरी की संभावना है।

      मौसम विभाग ने जारी किए विशेष दिशा-निर्देश
      बारिश और आंधी-तूफान का ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी करने के साथ ही मौसम विभाग ने आमजन के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

      मौसम विभाग ने अपील करते हुए आमजन से कहा है कि मेघगर्जन के दौरान किसी सुरक्षित स्थान की शरण लें। पेड़ों के नीचे कतई न जाएं। घर के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग को निकालकर रख दें। बिजली के पोल, कच्चे घरों के आसपास न जाएं।

      बता दें कि मानसून के बीच कुछ जगहों पर तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। आज प्रदेश के अधिकांश जिलों में येलो, ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

      प्रदेश के कई जिलों के तापमान में वृद्धि हुई है। गंगानगर का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री, बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, फलोदी, फतेहपुर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+